Panchkula Double Murder: पंचकूला में डबल मर्डर! लहूलुहान हालत में 2 लाशें मिलने से सनसनी, दोनों जीजा-साला

पंचकूला में डबल मर्डर! लहूलुहान हालत में 2 लाशें मिलने से सनसनी, दोनों जीजा-साला, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर, परिवार में मातम

Panchkula Jija-Sala Double Murder Crime Latest News

Panchkula Jija-Sala Double Murder Crime Latest News

Panchkula Double Murder: चंडीगढ़ से सटे पंचकूला में बीती रात डबल मर्डर की घटना से सनसनी का माहौल बन गया. यहां सेक्टर-19 में एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई. दोनों मृतक जीजा और साला बताये जा रहे हैं. मृतकों की पहचान सेक्टर-19 निवासी संजीत (साला) और अर्जुन (जीजा) के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहंच कर जांच की है. पुलिस ने दोनों लाशें कब्जे में ले ली हैं और पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो पायेगी. हालांकि हर एंगल से जांच जारी है.

Panchkula Jija-Sala Double Murder Crime Latest News

बेटे की छठी प्रोग्राम की खुशियां मातम में बदलीं

जानकारी के अनुसार सेक्टर-19 निवासी संजीत के घर बेटा होने पर छठी का प्रोग्राम रखा गया था। इस प्रोग्राम में संजीत का जीजा अर्जुन भी शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि प्रोग्राम के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके कुछ देर बाद संजीत की लाश सेक्टर-19 के फाटक के पास मिली। जिसके बाद संजीत के परिवार वालों ने शक जताया कि संजीत की हत्या उसके जीजा अर्जुन ने की है। लेकिन इसके करीब 2 घंटे बाद ही अर्जुन की लाश भी संजीत की लाश से कुछ ही मीटर की दूरी पर लहूलुहान हालत में बरामद हुई। जिसके बाद पूरी कहानी ही अलग मोड़ ले गई. फिलहाल बेटे की छठी प्रोग्राम की खुशियां मातम में बदल गईं.

Panchkula Jija-Sala Double Murder Crime Latest News

लव मैरिज का एंगल सामने आ रहा

संजीत और अर्जुन के विवाद में लव मैरिज का एंगल भी सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही अर्जुन ने संजीत की बहन से लव मैरिज की थी। जिसके बाद से संजीत का परिवार अर्जुन से काफी नाराज चल रहा था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि छठी प्रोग्राम में विवाद होने के बाद क्या दोनों के बीच खूनी झड़प हुई और दोनों ने एक दूसरे को मौत के घाट उतार दिया. लेकिन अर्जुन की लाश संजीत से थोड़ी दूर पर मिली है. फिलहाल पुलिस इस एंगल और हर पहलु पर जांच कर रही है।

संजीत की पहले लाश मिलने से परिवार वालों के संदेह और पुलिस की प्राथमिक जांच में यह लग रहा था कि अर्जुन ने संजीत की हत्या की है। लेकिन थोड़ी देर बाद अर्जुन की लाश मिलने के बाद अब पुलिस मामले में हर एंगल को खंगाल रही है। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पंचकूला के डीसीपी अमरिंदर सिंह, एसीपी, क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज परवीन मलिक और डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज तेजिंदर पाल सिंह मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की टीम और सेक्टर-20 के एसएचओ सोमबीर ढांका ने भी मौके का मुआयना किया।