दिल्ली सरकार ने खत्म की वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था, सरकारी कार्यालयों का बदला समय

दिल्ली सरकार ने खत्म की वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था, सरकारी कार्यालयों का बदला समय

Delhi government ends work-from-home arrangement

Delhi government ends work-from-home arrangement

नई दिल्ली। Delhi government ends work-from-home arrangement, पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने के बाद दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों में लागू विशेष व्यवस्थाओं को समाप्त करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार और शनिवार को लागू वर्क फ्राम होम व्यवस्था वापस लेने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) के कार्यालयों के कार्य समय में भी संशोधन किया गया है।

देखें नया टाइम-टेबल

अब सरकारी दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मचारियों के लिए पहले से लागू समय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक ही रहेगा और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सरकार का कहना है कि सुरक्षा स्थिति सामान्य होने और प्रशासनिक कार्यों को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

नए आदेश लागू होने के बाद सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से कार्यालयों में उपस्थित होकर कार्य करेंगे।