ई-रिक्शा को बीच सड़क रोकने वाले 7 चीनी ऐप्स पर कार्रवाई, केंद्र सरकार ने Google और Apple को भेजा नोटिस

भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई: Android और iOS को बैटरी मैनेजमेंट ऐप्स हटाने का निर्देश

Action taken against 7 Chinese apps that were blocking

Action taken against 7 Chinese apps that were blocking

नई दिल्ली। Action taken against 7 Chinese apps that were blocking, केंद्र सरकार ने आज शुक्रवार को Google Android और Apple iOS को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में सरकार ने एप स्टोर से सात बैटरी मैनेजमेंट एप्स हटाने का निर्देश दिया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इन एप्स लेकर चिंता थी कि इनका इस्तेमाल ई-रिक्शा और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी को दूर से बंद करने के लिए गलत तरीके से किया जा रहा था।

7 चीनी एप पर रोक

केंद्र सरकार का यह कदम Google और Apple को तीन चीनी बैटरी मैनेजमेंट एप्स BAT-BMS, Lossigy और Epoch-i-ion को हटाने का आदेश देने के बाद उठाया गया है। 

अधिकारियों का कहना है कि इन एप्स का इस्तेमाल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए बैटरी से चलने वाले वाहनों को बंद करने के लिए किया जा रहा था।