BREAKING : हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 IAS व 3 HCS अफसरों के तबादले

Major administrative reshuffle in Haryana

Major administrative reshuffle in Haryana

चंडीगढ़, 03 जुलाई 2026: Major administrative reshuffle in Haryana, हरियाणा सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा 3 जुलाई 2026 को जारी आदेश राज्यपाल की मंजूरी से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इसके साथ ही नगर निगम फरीदाबाद और रोहतक के कमिश्नर पद को सीनियर स्केल IAS के समकक्ष घोषित करने का अहम फैसला लिया गया है।

डिवीजनल कमिश्नर लेवल के तबादले:  
1. पंकज यादव IAS (2001): प्रिंसिपल सेक्रेटरी, कोऑपरेशन विभाग एवं पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग के साथ अब चेयरपर्सन, हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।  
2. संजय जून IAS (2003): कमिश्नर, फरीदाबाद डिवीजन और चेयरमैन, मेवात डेवलपमेंट एजेंसी, नूंह बनाए गए हैं। इन्हें सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद से भारमुक्त किया गया है।  
3. रवि प्रकाश गुप्ता IAS (2007): कमिश्नर, गुरुग्राम डिवीजन नियुक्त किए गए हैं। इन्हें डायरेक्टर जनरल अर्बन एस्टेट एवं सेक्रेटरी टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के पद से भारमुक्त किया गया है।  
4. राजीव रत्तन IAS (2008): कमिश्नर, करनाल डिवीजन बनाए गए हैं। इन्हें डायरेक्टर जनरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग से भारमुक्त किया गया है।

नगर निगम व अन्य विभागों में तबादले:  
5. धीरेंद्र खड़गटा IAS (2012): कमिश्नर, नगर निगम फरीदाबाद और CEO, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड नियुक्त। इन्हें डायरेक्टर एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज विभाग से भारमुक्त किया गया है।  
6. शक्ति सिंह IAS (2012): MD, द हरियाणा स्टेट फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड के साथ अब डायरेक्टर, स्टेट ऑडिट डिपार्टमेंट का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।  
7. सचिन गुप्ता IAS (HY:2018): डिप्टी कमिश्नर, रोहतक, एडमिनिस्ट्रेटर, HSVP रोहतक और एडिशनल डायरेक्टर अर्बन एस्टेट, रोहतक बनाए गए हैं। इन्हें एडमिनिस्ट्रेटर, कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, इरिगेशन एंड वॉटर रिसोर्सेज विभाग से भारमुक्त किया गया है।  
8. अपराजिता IAS (HY:2018): डिप्टी कमिश्नर, कैथल नियुक्त की गई हैं। इन्हें डायरेक्टर फिशरीज, हरियाणा के पद से भारमुक्त किया गया है।  
9. सत्येंद्र दुहान IAS (HY:2018): कमिश्नर, नगर निगम रोहतक, डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर रोहतक और डायरेक्टर स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग बनाए गए हैं। नरेंद्र कुमार IAS को MC रोहतक कमिश्नर के पद से हटाया गया है।  


10. सलोनी शर्मा IAS (HY:2019): सब डिवीजनल ऑफिसर (सिविल), करनाल के साथ अब डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर, करनाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।  
11. समवर्तक सिंह खंगवाल IAS (HY:2019): एडिशनल सेक्रेटरी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और डायरेक्टर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, हरियाणा बनाए गए हैं। इन्हें डायरेक्टर, SCERT गुरुग्राम के चार्ज से मुक्त किया गया है।  
12. अभिनव सिवाच IAS (HY:2023): सब डिवीजनल ऑफिसर (सिविल), बहादुरगढ़ नियुक्त किए गए हैं। इन्हें DMC झज्जर के चार्ज से मुक्त किया गया है।

HCS अधिकारियों के तबादले:  
1. तरुण कुमार पवारिया HCS (2011): जॉइंट सेक्रेटरी, फॉरेन कोऑपरेशन विभाग से भारमुक्त कर दिए गए हैं। अब केवल एडिशनल डिप्टी कमिश्नर-कम-डिस्ट्रिक्ट सिटीजन रिसोर्स इन्फॉर्मेशन ऑफिसर, महेंद्रगढ़ के पद पर रहेंगे।  
2. सुशील कुमार-IV HCS (2019): CEO, जिला परिषद यमुनानगर के साथ अब CEO, DRDA यमुनानगर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इन्हें जॉइंट रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसायटीज, करनाल के चार्ज से मुक्त किया गया है।  
3. गौरव चौहान HCS (2020): जॉइंट कमिश्नर, नगर निगम पंचकूला के साथ अब लैंड एक्विजिशन ऑफिसर, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। चंदरकांत कटारिया HCS को LAO पंचकूला के चार्ज से हटाया गया है।

बड़ा प्रशासनिक फैसला:  
IAS (Pay) Rules, 2016 के नियम-12(1) के तहत कमिश्नर नगर निगम फरीदाबाद और कमिश्नर नगर निगम रोहतक के पदों को सीनियर स्केल IAS के समकक्ष घोषित किया गया है। इससे इन दोनों महत्वपूर्ण शहरी निकायों के प्रमुख पदों का प्रशासनिक कद बढ़ गया है।