पंचकूला में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: सूरज सिनेमा पार्किंग से तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई चेन का खुलासा; VIDEO
Major crackdown on drug network in Panchkula
पंचकूला पुलिस ने सूरज सिनेमा की पार्किंग से हेरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद साथी सप्लायर भी दबोचा, 6 लाख की हेरोइन बरामद, आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
Major crackdown on drug network in Panchkula, पंचकूला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 30 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी से की गई गहन पूछताछ में ड्रग सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुख्य सप्लायर सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल को 2 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर निवासी तुषार कौशिक सेक्टर-1 स्थित सूरज सिनेमा की पार्किंग में हेरोइन की सप्लाई देने आने वाला है। सूचना को पुख्ता मानते हुए इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर तुषार कौशिक को काबू किया। उसकी तलाशी के दौरान जेब से 30 ग्राम हेरोइन, मोबाइल फोन और 420 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद हीरोइन की बाजार में कीमत करीब 6 लाख रुपए है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-7 पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: पूछताछ के दौरान आरोपी तुषार कौशिक ने खुलासा किया कि बरामद हेरोइन उसने हिमाचल प्रदेश निवासी हर्षित शर्मा के कहने पर खरीदी थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने हर्षित शर्मा को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया।
जांच के दौरान एक अन्य युवक की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आरोपियों से पूछताछ के दौरान ड्रग सप्लाई चेन से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हर पहलू पर कार्रवाई जारी रहेगी।