MP लैड फंड से रोशन हुई अनाज मंडी, सांसद मनीष तिवारी ने किया सोलर लाइटों का उद्घाटन
Grain market illuminated by MPLAD funds
चंडीगढ़, 03 जुलाई 2026: Grain market illuminated by MPLAD funds, चंडीगढ़ की अनाज मंडी में बुधवार शाम सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MP LAD Fund) के अंतर्गत लगाई गई सोलर लाइटों का उद्घाटन सांसद मनीष तिवारी ने किया। यह कार्यक्रम सायं 6:30 बजे अनाज मंडी परिसर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती खुशप्रीत कौर ,सीबीएम के अध्यक्ष संजीव चड्ढा, हरमोहिंदर सिंह लक्की एवं कृष्ण बावा भी उपस्थित रहे।
अनाज मंडी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित सूद, चेयरमैन राज कुमार बंसल, महासचिव राहुल गोयल एवं आशीष पाहवा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने कहा कि सोलर लाइट लगने से मंडी परिसर में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और व्यापारियों-आढ़तियों को काम में सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए सांसद मनीष तिवारी का धन्यवाद किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान अनाज मंडी के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों के लिए हाई टी का आयोजन किया गया।