Chandigarh Building Collapses: चंडीगढ़ में बिल्डिंग गिरी, VIDEO; पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मलबा हटा रही

चंडीगढ़ में बिल्डिंग गिरी, VIDEO; पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मलबा हटा रही, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, मची अफरा-तफरी

Chandigarh Building Collapses Incident in Industrial Area Phase-2

Chandigarh Building Collapses Incident in Industrial Area Phase-2

Chandigarh Building Collapses: चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार शाम अचानक एक बिल्डिंग गिर गई. होटल द फर्न रेजिडेंसी (The Fern Residency) के नजदीक यह बड़ा हादसा हुआ. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बिल्डिंग के मलबे को हटाने का काम तेजी से किया गया. खबर लिखे जाने तक बिल्डिंग हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है. एम्बुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर हैं.

अचानक कैसे गिरी बिल्डिंग?

शनिवार दोपहर बारिश का दौर जारी रहा और इस बीच शाम-शाम होते अचानक शहर में बिल्डिंग गिरने का यह हादसा पेश आया. प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि बिल्डिंग देखते ही देखते भरभराकर जमींदोज हो गई. यह बिल्डिंग प्लॉट नंबर 28B/9 पर बनी थी. हादसे के वक्त बिल्डिंग में कितने क्या लोग थे. बिल्डिंग में क्या कामकाज होता था. इसके बारे में ज्यादा जानकारी अभी ली जा रही है. साथ ही बिल्डिंग किस वजह से गिरी. पुलिस-प्रशासन की ओर से जल्द ही इस बारे में जांच के बाद आधिकारिक तौर से बयान जारी किया जाएगा. फिलहाल मौके पर मलबे को हटाने काम जारी है. मलबे को हटाने के लिए क्रेन, जेसीबी भी मौके पर बुलाई गई हैं.

यह खबर अभी ब्रेकिंग न्यूज है. अधिक जानकारी लेते हुए यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है. आप इसी पेज पर बने रहे....