पत्नी ने पति को मारकर बाथरूम की फर्श तले दफनाया; 45 दिन तक गुमशुदा होने का नाटक करती रही, राज खुला तो पुलिस के भी उड़े होश

Agra Wife Kills Husband and Buried Him Under The Bathroom Floor

Agra Wife Kills Husband and Buried Him Under The Bathroom Floor

Agra Wife Kills Husband: देश में एक के बाद एक पति की हत्या का ट्रेंड सा चल पड़ा है. यह ट्रेंड बड़ा भयानक है. दरअसल अब उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा ही हत्याकांड सामने आया है. यहां जिस तरह से एक महिला ने अपने पति को मारकर ठिकाने लगाया. उसे जानकर पुलिस और लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई. हर कोई हैरान-परेशान रह गया. इस महिला ने पुलिस को भी खूब भ्रमित किया. महिला ने पति की हत्या कर पुलिस के सामने उसके लापता होने की कहानी बनाई. घरवालों और आसपास के लोगों से भी वह लगातार पति के लापता होने की बात कहती रही। लेकिन कहते हैं कि पाप छिपता नहीं और एक न एक दिन बाहर आ ही जाता है.

दिल दहलाने वाला यह पूरा मामला आगरा के सिकंदरा इलाके का है. मृतक पति की पहचान सुरेंद्र कुमार शर्मा (44) के रूप में हुई है. वहीं आरोपी महिला (पत्नी) का नाम रूबी है. सुरेंद्र घर में पत्नी रूबी और अपने 2 बच्चों के साथ रहता था. सुरेंद्र 18 मई से अचानक लापता हो गया. इसके बाद पत्नी रूबी ने परिवारों वालों को सुरेंद्र के लापता होने और उसके घर न लौटने की जानकारी दी. वहीं रूबी ने 26 मई को पुलिस में भी पति सुरेन्द्र की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस सुरेन्द्र की तलाश में जुटी. इस दौरान रूबी भी पुलिस के साथ मिलकर पति को ढूंढने का नाटक करती रही. मसलन रूबी ने पुलिस को भ्रमित कर रखा था. जिसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी.

पति को मारकर बाथरूम की फर्श तले दफनाया

इस तरह से करीब 45 दिन तक सुरेन्द्र के गुमशुदा होने का नाटक चलता रहा. पुलिस तलाश में हाथ-पांव मारती रही और सुरेन्द्र का कहीं अता-पता नहीं चला और फिर यहां से ही नया मोड़ आया. पुलिस जब मामले की पूछताछ के लिए रूबी के घर पहुंची और मामले की छानबीन की तो रूबी का व्यवहार संदिग्ध लगा। गहन पूछताक्ष के दौरान वह कुछ घबराई हुई दिखी. इधर मृतक सुरेन्द्र के भाई द्वारा दी गई सूचना पर भी पुलिस ने गौर किया. जिसके बाद घर की गहन जांच कराई गई. इस दौरान पुलिस को बाथरूम की नई फर्श पर संदेह हुआ। इसके बाद बाथरूम की खुदाई कराई गई, जहां से सुरेंद्र का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बाथरूम की फर्श तोड़कर सुरेन्द्र का शव निकाला है.

रूबी ने कबूल कर लिया गुनाह

पुलिस की कड़ाई से पूछताक्ष में आरोपी रूबी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसी के बयान के आधार पर पुलिस ने बाथरूम की फर्श वहां तुड़वाई. जहां पर उसने पति सुरेन्द्र को दफनाया था. बाथरूम में खुदाई के दौरान रूबी पुलिस को बताती रही कि सुरेन्द्र का सिर किस तरफ है और पैर किस तरफ हैं. रूबी ने बताया कि उसने ही सुरेंद्र की हत्या करके बाथरूम में लाश दफना दी थी। इसके बाद ऊपर से प्लास्टर करवाया. अब चूंकि इतना तो तय है कि यह काम अकेले रूबी के बस का नहीं है, इसलिए यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरी घटना में किसी और की भी भूमिका थी या नहीं. पुलिस अब रूबी को रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ करेगी। रूबी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

रूबी ने बताई पति की हत्या की पूरी टाइमलाइन

आरोपी रूबी ने पति की हत्या की पूरी टाइमलाइन पुलिस को बताई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, रूबी ने बताया कि सुरेंद्र शराब पीता था और अक्सर घर में उसके साथ मारपीट करता था. इससे वह परेशान हो गई थी। इसी वजह से उसने सुरेंद्र को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। 17 मई की रात को 15 से अधिक नींद की गोलियां खीर में मिलाकर खिलाईं। इसके बाद 18 मई की सुबह सुरेन्द्र बेड पर मृत मिला. उसने जेठ के साथ बच्चों को बाहर भेज दिया। इसके बाद कमरे से शव को घसीटते हुए बाथरूम में ले आई। फावड़े से गड्ढा खोदा, जिसमें करीब 40 मिनट लगे। शव को बाथरूम में लेटाया. ऊपर से नमक डाला और मिट्टी डाली और वहां दफना दिया। इसके बाद मिस्त्री को बुलाकर फर्श पर प्लास्टर कराया. ताकि किसी को पता न चल सके.

यह भी पढ़ें

दिल्ली में पत्नी ने पति का गला घोंट हत्या की; वारदात के बाद घर छोड़कर हुई फरार, करीब 7 महीने पहले हुई थी शादी, अफेयर एंगल से जांच