प्रदेश में पारदर्शिता, सुशासन और जनसेवा का नया मॉडल प्रस्तुत कर रही नायब सरकार : डा. बलदेव अलावलपुर
Nayab Government is Presenting a New Model of Transparency
भाजपा पृथला मंडल की बैठक सम्पन्न, बिजेंद्र राणा ने टीम सहित थामा भाजपा का दामन
फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Nayab Government is Presenting a New Model of Transparency: भारतीय जनता पार्टी पृथला विधानसभा क्षेत्र के पृथला मंडल की बैठक गांव फिरोजपुर में मंडलाध्यक्ष कृष्ण खुटैला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यातिथि के रुप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पृथला मंडल प्रभारी डा. बलदेव सिंह अलावलपुर ने शिरकत की। बैठक में पहुंचने पर मंडल प्रभारी डा. बलदेव अलावलपुर का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. बलदेव अलावलपुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास, सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के वर्ष रहे हैं। इन वर्षों में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आज दुनिया भारत को नए सम्मान और नई दृष्टि से देख रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक, सामरिक, तकनीकी और सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है वहीं मोदी सरकार के पदचिन्हों पर चलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पारदर्शिता, सुशासन और जनसेवा का नया मॉडल प्रस्तुत कर रही है।

राज्य सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। श्री अलावलपुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर-घर जाएं और पात्र लोगों को इनका लाभ दिलाने का कार्य करें। बैठक में उन्होंने एसआईआर को लेकर कहा कि यह सभी मतदाताओं के लिए अत्यंत जरुरी है इसलिए इसे समय से भरकर अपने संबंधित बीएलओ को अवश्य जमा करवाएं ताकि भविष्य में आपका मताधिकार सुरक्षित रहे। इस दौरान फिरोजपुर गांव के समाजसेवी बिजेन्द्र राणा उर्फ भोला ठाकुर ने अपनी समस्त युवा टीम के साथ भारतीय जानता पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए भाजपा का दामन थामा। डा. बलदेव सिंह अलावलपुर ने बिजेन्द्र राणा को पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर पृथला मंडल के अध्यक्ष कृष्ण खूटैला, नरवीर मलिक, मंडल महामंत्री विजय मास्टर, भगत सिंह डागर, उदल ठौंडा, कैप्टन हंसराज पराशर, दिनेश कौशिक, मास्टर लेखराज, खजान ठाकुर, अजमेर तेवतिया, कृष्ण देव, जय भगवान कौशिक, श्याम सिंह राणा, दुर्गा प्रसाद राणा, हरिओम, दीपक, रामवीर, योगेश, सागर राणा, त्रिलोकचंद, जितेंद्र ठाकुर, जसवंत भगत, बिजेन्द्र राणा उर्फ़ भोला ठाकुर सहित मंडल कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और पृथला मंडल के सभी ऊर्जावान प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।