गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की मौत

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की मौत

Horrific road accident in Gurugram

Horrific road accident in Gurugram

गुरुग्राम। Horrific road accident in Gurugram, सेक्टर 93 चौकी क्षेत्र में रविवार अल सुबह साढ़े तीन बजे ऐलान मॉल के पास पटौदी रोड पर यू टर्न ले रही हुंडई औरा कार को पीछे से आए ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में कार कई बार पलटी खाई।

इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

काम की तलाश में आए थे गुरुग्राम

पुलिस के अनुसार, रोहतक के लाखन माजरा क्षेत्र के खरैटी गांव निवासी 24 वर्षीय राहुल गिल अपने ममेरे भाई सोनीपत के शेखपुरा निवासी 25 वर्षीय उमंग और तीन अन्य दोस्तों के साथ में शनिवार को काम की तलाश में गुरुग्राम आए थे। यहां वह लोग केंटीन खोलना चाहते थे।

WhatsApp Image 2026-07-05 at 1.26.01 PM

रात साढ़े बजे जब यह लोग वापस जाने के लिए गुरुग्राम से निकले, तब पटौदी रोड पर इन्हें पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की गाड़ी तीन चार बार सड़क पर पलटी खाई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

वहीं अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने राहुल गिल और उमंग को मृत घोषित कर दिया। इनके दोस्त राहुल खत्री की हालत गंभीर है। वहीं दो अन्य दोस्तों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

सेक्टर 93 पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना पुलिस ने कहा कि घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही ट्रक की पहचान कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।