डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम में पंजाब पूरे देश में प्रथम स्थान पर

डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम में पंजाब पूरे देश में प्रथम स्थान पर

Punjab ranks first in the country

Punjab ranks first in the country

Punjab ranks first in the country, भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत संचालित डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम में पंजाब ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए डिजिटल प्रमाण-पत्र (Certificates) डाउनलोड करने के मामले में पूरे देश के सभी राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।यह हाल ही में अनुसूचित जाति मोर्चा की दूसरी उपलब्धि है। 

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुच्चा राम लद्धड़, IAS (सेवानिवृत्त) ने पूरी पंजाब टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीम के समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है।

श्री लद्धड़ ने विशेष रूप से श्रीमती भारती जंजुआ, वरिष्ठ अनुसूचित जाति नेता, की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पंजाब एससी मोर्चा की टीम ने इस अभियान को अत्यंत प्रभावी ढंग से संचालित किया, जिसके परिणामस्वरूप पंजाब पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहा।

उन्होंने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, सुशासन तथा नेतृत्व विकास का आधुनिक एवं प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। इससे संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्षम बनेगा।

श्री लद्धड़ ने पंजाब डिजिटल लर्निंग टीम के सभी सदस्यों—डॉ. धर्मपाल, IAS (सेवानिवृत्त), मनोज चंदेल, संजीव अटवाल, ज्ञानी हरदीप सिंह, अमनप्रीत राय, मेजर अंजू बाला, प्रदीप कुमार, जसबीर सिंह तथा राजविंदर कौर—को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे देश के लिए प्रेरणा बनेगा।

सुच्चा राम लद्धड़, IAS (सेवानिवृत्त)
प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, पंजाब
मोबाइल: 9417500610