Ambala to Host State-Level

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर अंबाला बनेगा राष्ट्रवादी चेतना का केंद्र: अनिल विज

undefined

Ambala to Host State-Level

अंबाला: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर इस वर्ष अंबाला छावनी पूरे प्रदेश में राष्ट्रवादी चेतना का प्रमुख केंद्र बनेगी।

अनिल विज ने बताया कि केंद्र सरकार ने डॉ. मुखर्जी की ऐतिहासिक स्मृतियों से जुड़े अंबाला छावनी को इस वर्ष के जयंती अभियान का प्रमुख केंद्र चुना है। इसी के तहत 6 जुलाई को सुबह 9 बजे सुभाष पार्क के सामने एक भव्य प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, संगठन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

अनिल विज ने कहा कि यह केवल जयंती समारोह नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति संकल्प को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंतिम राष्ट्रवादी संघर्ष का एक महत्वपूर्ण अध्याय अंबाला छावनी से जुड़ा है। विज के अनुसार, जब डॉ. मुखर्जी जम्मू-कश्मीर में तत्कालीन विशेष व्यवस्था के विरोध में दिल्ली से अपने ऐतिहासिक आंदोलन के लिए निकले थे, तब हरियाणा में उनका एकमात्र पड़ाव अंबाला छावनी था। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए अपने आंदोलन को नई दिशा दी।