तीन साल के मासूम के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म...
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

तीन साल के मासूम के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म...

Raped three Year Old Innocent

Raped three Year Old Innocent

पानीपत। तीन साल के मासूम के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म...
गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था बच्चा...
चीज दिलाने के बहाने ले गया अपने घर...
घर पर किया बच्चे से दुष्कर्म...
बच्चे को गंभीर हालत में उपचार के लिए करवाया भर्ती...
सामान्य अस्पताल में उपचार के बाद भेज घर...
पुलिस को शिकायत देने गए परिजन।


Raped three Year Old Innocent: हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली थाना क्षेत्र में एक 3 साल के लड़के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 17-18 वर्षीय चचेरे भाई ने वारदात को अंजाम दिया है। वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब दर्द से बच्चा रोने लगा। मामले का पता लगने पर आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर तुरंत सिविल अस्पताल ले कर पहुंचे। जहां से मासूम को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। वहीं, परिजनों ने अभी पारिवारिक मामला होने के चलते पुलिस को सूचित नहीं किया है। मगर, सरकारी अस्पताल से पुलिस को रूक्का भिजवा दिया गया है।

                   जानकारी के अनुसार सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला 3 साल का बच्चा घर के बाहर गली में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वहां गली में ही रहने वाला करीब 17-18 वर्षीय चचेरा भाई वहां आया। जिसने उसने चीज दिलवाने का झांसा देकर वहां से घर ले गया। जहां से कुछ देर बाद बच्चा रोता हुआ बाहर आया और सीधे घर चला गया। जहां बच्चे से परिजनों ने पूछा, तो उसने बताया कि उसे प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है। परिजन बच्चे को गली में खेल रहे बच्चों के पास लेकर पहुंचे। जहां बच्चों ने बताया कि उसका चचेरा भाई चीज दिलाने की बात कह कर उसे यहां से ले गया था। 

     आरोपी की बेल्ट तोड़कर किया चेक...

परिजनों ने आरोपी से भी पूछताछ की। जिस दौरान उसने हर आरोप को सिरे से नकार दिया। मगर, उसके आव-भाव से परिजनों को भी शक हुआ। इसके बाद उसे पेंट उतार कर चेक करवाने को कहा। मगर उसने चेक नहीं करवाया। परिजनों ने उसकी पेंट की बेल्ट तोड़कर जबरदस्ती चेक किया, तो उसके भी खून लगा हुआ था। वहीं परिजनों ने बात करने से इनकार करते हुए कहा कि पहले एफआईआर करवा लें, उसके बाद बताएंगे।

यह पढ़ें:

पंचूकला में हुआ गौ योग चिकित्सा का आरंभ

Rewari में CM फ्लाइंग व ANC की छापेमारी, कहीं बिना लाइसेंस पिलाई जा रही थी शराब तो कहीं हो रही थी नशा तस्करी

रेवाड़ी में दुष्कर्म का आरोपी 9 साल बाद पटना से गिरफ्तार, जानें पुलिस ने कैसे पकड़ा