Congress president Pratibha Singh overlooked in the Kangra district cabinet

कांगड़ा जिला मंत्रिमंडल में अनदेखी कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सीएम के समक्ष करेंगे पैरवी

Congress president Pratibha Singh overlooked in the Kangra district cabinet

Congress president Pratibha Singh overlooked in the Kangra district cabinet

हिमाचल प्रदेश: के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु द्वारा बीते दिनों मंत्रिमंडल का विस्तार किया है जिसमें 7 मंत्री बनाए गए हैं लेकिन कांगड़ा जिला से एक मंत्री ही बनाया गया है जिसके बाद सवाल भी खड़े होने लगे हैं। वही इस मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात करेंगी। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में  मीडिया से रूबरू होते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांगड़ा सबसे बड़ा जिला है और कांग्रेस को काफी सीटें मिली है ऐसे में कांगड़ा को मंत्रिमंडल में ज्यादा प्रतिनिधित्व मिले इसको लेकर वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे और कांगड़ा जिला को ज्यादा तवज्जोह दे।

भाजपा के आरोपों पर भी उन्होंने पलटवार किया
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल युवाओ के साथ ही वरिष्ठ नेताओ को मुख्यमंत्री ने तरजीह दी है और अभी पर भी विस्तार होना है ऐसे में जहा प्रतिनिधित्व नही मिला है उन जिलों को भी जगह मिलेगी। इसके अलावा भाजपा के आरोपों पर भी उन्होंने पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस ने जो वादे किए है उन्हें पूरा किया जाएगा अभी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है और जल्द ही कैबिनेट की बैठक बुला कर ओपीएस बहाल करेगे।