Congress New President Declare: मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे, रिजल्ट जारी

Congress New President Declare: रिजल्ट हुआ जारी, देखिए कौन बना कांग्रेस का नया 'कमांडर'

Congress New President Declare

Congress New President Declare

Congress New President Declare : कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव का रिजल्ट (Congress New President Election Result) जारी हो गया है| मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कांग्रेस के नए अध्यक्ष (Congress New President) होंगे|

खड़गे ने 7897 वोटों के साथ बड़ी जीत हासिल की है| उनके विरोधी शशि थरूर को करीब 1000 वोट ही मिले हैं| जबकि 416 वोट खारिज हो गए| मसलन, अब कांग्रेस की कमान मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथ में होगी| वह कांग्रेस के नए 'कमांडर' होंगे|

बतादें कि, अबतक कांग्रेस में सोनिया गांधी अस्थाई अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं| वहीं कांग्रेस को अपने स्थाई अध्यक्ष की बड़े लंबे समय से तलाश थी| फिलहाल, अब वो समय आ गया है जब कांग्रेस को उसका नया और स्थाई अध्यक्ष मिल गया है|

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को हुआ था मतदान

मालूम रहे कि, कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था| देश के अलग-अलग प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालयों में मतदान कराया गया था|

दिवाली पर 'बोनस' हो तो ऐसा: क्या दिलदार मालिक है, कर्मचारियों को गिफ्ट में दीं कारें और बाइक्स, बेइंतहा खुशी के आंसू रो रहे कर्मी