Congress in 389 seats and AAP candidates forfeited in all 377 seats: Nadda

389 सीटों में कांग्रेस व सभी 377 सीटों में आप प्रत्याशियों की जमानत जब्त: नड्डा

Himachal-in-Nadda

Congress in 389 seats and AAP candidates forfeited in all 377 seats: Nadda

स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए केंद्र ने 194 करोड़ जबकि प्रदेश सरकार ने 190 करोड़ रुपये प्रदान किए

एम्स के निर्माण के लिए 1400 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं

अर्थ प्रकाश/संदीप उपाध्याय

शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने न केवल प्रदेश के हितों की रक्षा की है बल्कि हिमाचल प्रदेश को कई विकासात्मक परियोजनाएं और प्रोत्साहन भी प्रदान किए हैं जबकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा प्रदेश और प्रदेश के लोगों के हितों से समझौता किया है। यह बात सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हाल ही में चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी बहुमत से जीत के बाद उनके सम्मान में पीटरहॉफ में आयोजित ‘अभिनंदन समारोह’ में उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।
 

जगत प्रकाश नड्डा ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल उनके लिए सम्मान का विषय है बल्कि देश में भाजपा का आधार सुदृढ़ करने वाले प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण सम्भव हो पाई है, जिन्होंने देश के खोए हुए गौरव को पुन: वापिस लाना सुनिश्चित किया ताकि प्रत्येक देशवासी गर्व और सम्मान के साथ जी सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित किया कि कल्याणकारी योजनाओं से वंचित समाज के कमजोर और पिछड़े वर्ग का कल्याण सुनिश्चित हो। जिसके फलस्वरूप भाजपा ने चार राज्यों में जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि 38 वर्षों के बाद कोई भी सरकार उत्तर प्रदेश अपनी सरकार दोहराने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि 389 सीटों में कांग्रेस के प्रत्याशियों और सभी 377 सीटों में आप प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई सरकार उत्तराखंड में अपनी सरकार को दोहराने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहली बार मणिपुर में अपने दम पर जीत हासिल की है।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के लोगों के लिए 11 हजार 500 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भाग्यशाली हैं कि विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल का नेतृत्व धरती पुत्र द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा मेें ही सामान्य पार्टी कार्यकर्ता सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है जबकि अन्य सभी पार्टियों का नेतृत्व परिवारिक लोगों द्वारा किया जा रहा है।
 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक त्रिदेव की संकल्पना करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में अपना आधार मजबूत करने में सफल रही है।  उन्होंने कहा कि चलें बूथ की ओर-बढ़ें जीत की ओर के अन्तर्गत प्रदेश में महासम्पर्क महा अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि भाजपा राज्य में फिर से अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, मंत्री, विधायक, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष, भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष और महामंत्री इस अवसर पर उपस्थित थे।

पीएम प्रदेश के विकास के लिए रहते हैं हमेशा संवेदनशील: जयराम

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और प्रदेश की विकासात्मक मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कठिन परिश्रम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सम्पूर्ण देश और राज्य में अपना आधार पूरी तरह से खो दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को 800 करोड़ रुपये की विशेष सहायता प्रदान की है ताकि प्रदेश का विकास निर्बाद्ध रूप से सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि यह सब केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों के कारण सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को हर सम्भव सहायता प्रदान की है ताकि राज्य प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो।

गुजरात व हिमाचल में भी भाजपा की जीत होगी : अनुराग

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में सभी चार राज्यों में जीत हासिल करने के पश्चात अब गुजरात और हिमाचल में भी भाजपा जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन प्रदान किया गया ताकि महामारी के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखे पेट न रहे। उन्होंने पात्र आयु वर्ग के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने में देश का अग्रणी राज्य बनने के प्रदेश के प्रयासों सराहना की।