Congress Declared Candidate for Jalandhar Bypoll
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

कांग्रेस ने जालंधर उपचुनाव के लिए कैंडिडेट घोषित किया; इस महिला नेता को बनाया उम्मीदवार, देखें अधिसूचना

Congress Declared Candidate for Jalandhar Bypoll

Congress Declared Candidate for Jalandhar Bypoll

Congress Declared Candidate for Jalandhar Bypoll: पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी बड़ी तेजी से चल रही है। दरअसल, यह सीट पहले कांग्रेस के पास ही थी। इसलिए पार्टी इसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती। आपको बतादें कि, कांग्रेस ने जालंधर उपचुनाव के लिए कैंडिडेट की भी घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने करमजीत कौर चौधरी को जालंधर उपचुनाव के लिए कैंडिडेट घोषित किया है। ध्यान रहे कि, इससे पहले पार्टी ने हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी के रूप में नियुक्त किया था।

Congress Declared Candidate for Jalandhar Bypoll
Congress Declared Candidate for Jalandhar Bypoll

संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद खाली हुई सीट

बतादें कि, कांग्रेस नेता संतोख सिंह चौधरी इस सीट से सांसद थे। लेकिन हाल ही में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान उनका निधन हो गया। संतोख सिंह चौधरी को अचानक हार्ट अटैक आया और वह खत्म हो गए। चौधरी 76 साल के थे।

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके थे संतोख सिंह चौधरी

संतोख सिंह चौधरी का जन्म 18 जून 1946 को जालंधर में हुआ था। संतोख सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से उच्च शिक्षा प्राप्त की। राजनीति में उनकी रूचि ने उन्हें एक दिग्गज नेता बना दिया। संतोख सिंह की पंजाब के दिग्गज नेताओं में गिनती होती थी। वह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके थे।

वहीं संतोष सिंह ने जालंधर लोकसभा सीट से 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था। इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में भी संतोष सिंह ने जालंधर सीट से दोबारा जीत हासिल की।