Compulsory registration of dogs

Himachal : कुत्ता पालकों के लिए बड़ी खबर : पंजीकरण नहीं कराया तो होगी कार्रवाई : वीरेंद्र भट्ट 

Dog-Ragistration

Compulsory registration of dogs

Compulsory registration of dogs : मंडी। नगर निगम (Municipal council) के दायरे में आने वाले लोगों ने अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण नगर निगम में नहीं करवाया तो कार्रवाई की जाएगी। मंडी में पत्रकारों को जानकारी देते हुए नगर निगम के उपमहापौर वीरेंद्र भट (Deputy Mayor Virendra Bhat) ने यह शब्द कहें। उन्होंने कहा कि नगर निगम के दायरे में पालतू कुत्तों के पंजीकरण के लिए अब नागरिक आगे आने लगे है। नगर निगम कार्यालय में अब तक 65 नागरिको ने अपने कुत्तों का पंजीकरण करवा दिया हैं। उन्होंने  नगर निगम के सभी  नागरिकों को समय रहते अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने की चेतावनी दी है। 

आवारा कुत्तों को भी भेजा जाएगा डॉग केयर सेंटर

वीरेंद्र भट्ट (Virendra Bhat) ने कहा कि नगर निगम ने अब पालतू कुत्तों के पंजीकरण के लिए सख्त रूख अपना लिया है। नगर निगम के हर वार्ड में नागरिकों ने बड़ी तादात में कुत्तों को पाल रखा है। नगर निगम के बार बार आग्रह करने पर भी कुत्तों के मालिक पंजीकरण के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहे थे। नगर निगम की चेतावनी के बाद शहर के नागरिक अपने पालतू कुत्तों के पंजीकरण के लिए आगे आए हैं। शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में 65 नागरिकों ने अपने पालतू कुत्तों को साथ ला कर उनका पंजीकरण करवा दिया है। शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों को लेकर भी नगर निगम ने प्रस्ताव पास कर लिया है और जल्द इन्हें भी डॉग केयर सेंटर भेजा जाएगा।

 

ये भी पढ़ें ...

Himachal : प्रदेश में ग्रीन हाईड्रोजन, टनल, दुग्ध उत्पादन व मल निकासी क्षेत्रों में सहयोग करेगा जाइका : मुख्यमंत्री

ये भी पढ़ें ...

ऊना से बड़ी खबर, आगजनी में 4 जिंदा बच्चे जले, मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर अफसोस जताया