Himachal Chunav 2022: हिमाचल विधानसभा चुनावों में मत दान के बीच फर्जी पत्र को ले कर हंगामा निर्वाचन आयोग से की शिकायत

Himachal Chunav 2022: हिमाचल विधानसभा चुनावों में मत दान के बीच फर्जी पत्र को ले कर हंगामा निर्वाचन आयोग से की शिकायत

Himachal Chunav 2022

Himachal Chunav 2022

शिमला। Himachal Chunav 2022: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरभ चौहान ने कहा है कि विधानसभा चुनावों(assembly elections) में अपनी हार देखकर भाजपा बौखला गई है। इस बौखलाहट में भाजपा(BJP) अब निम्न स्तर की और ओछी राजनीति(Politics) पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला(Congress in-charge Rajeev Shukla) के नाम से एक फर्जी पत्र मीडिया में जारी किया है। इसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष(Congress National President) के नाम लिखा गया है। इसमें भाजपा को बढ़त का जिक्र किया गया है, जबकि ऐसा कोई पत्र वास्तव में लिखा ही नहीं गया है। 

यह पढ़ें: Himachal Pradesh Assembly Election 2022: आज विकास प्रेमी तय करेंगे पहाड़ का सरताज,देखें किसका

चौहान ने कहा कि इस संबंध में कांग्रेस ने भाजपा और अज्ञात लोगों के खिलाफ भी लिखित शिकायत दी है। इसमें उनसे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने आशंका जताई कि यह कृत्य चुनाव में साफ दिख रही हार से बौखलाई भाजपा और उनके मित्रों की करतूत है। उन्होंने इस प्रकरण की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा और विरोधियों के ऐसे हथकंडे सफल नहीं होंगे और हिमाचल में भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

देखिये पत्र:

Himachal Chunav 2022

Himachal Chunav 2022