पटना: मुख्यमंत्री कार्यालय में हड़कंप, सचिव लोकेश कुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत

पटना: मुख्यमंत्री कार्यालय में हड़कंप, सचिव लोकेश कुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत

Commotion at Chief Minister Office

Commotion at Chief Minister's Office

पटना। Commotion at Chief Minister's Office, मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की तबीयत ठीक भी नहीं हुई क‍ि उनके सचिव लोकेश कुमार गुरुवार शाम अचानक बीमार पड़ गए।  

कार्यालय में काम करने के दौरान वे गिर पड़े। उन्‍हें राजधानी के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्‍थान (IGIMS) में भर्ती कराया गया।  

डॉक्‍टरों की निगरानी आईसीयू में उनका इलाज किया गया। राहत की बात है कि उनकी स्‍थ‍ित‍ि खतरे से बाहर बताई गई है। उनका शुगर लेवल कम था। 

फाइलों का निपटारा करते समय खराब हुई तबीयत 

जानकारी के अनुसार वे मुख्‍यमंत्री आवास स्‍थ‍ित कार्यालय में फाइलों का निपटारा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। 

डॉक्‍टरों के अनुसार उनका शुगर स्तर तेजी से नीचे आ गया था। इसके बाद उन्हें तत्काल आईजीआईएमएस लाया गया। प्राथमिक उपचार और जांच के बाद करीब एक घंटे में उनकी स्थिति सामान्य हो गई और उन्हें घर भेज दिया गया। 

सूचना मिलने पर मुख्‍यमंत्री के अलावा स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री निशांत कुमार, सीएम के सचिव संजय कुमार सिंह, मुख्‍य सचिव, डीएम समेत अन्‍य अधिकारी अस्‍पताल पहुंचे। मुख्‍यमंत्री के पिता पहले से ही आईजीआईएमएस में इलाजरत हैं। 

लोकेश कुमार सिंह को हाल में ही मुख्‍यमंत्री के सचिव की जिम्‍मेदारी दी गई है। वे 2003 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।  

अस्‍थमा अटैक के बाद सीएम के पिता हुए भर्ती

इससे पूर्व मुख्यमंत्री के पिता को गुरुवार दिन में आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। डॉक्‍टरों के अनुसार उन्‍हें अस्‍थमा अटैक आया था। 

सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्‍हें सीसीएम के आईसीयू में रखा गया। शाम में सुधार होने पर उन्‍हें डिलक्‍स रूम में भेज दिया गया।