एक बड़ा झटका: कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर 250 रुपये महंगा, देखिये नई कीमत

एक बड़ा झटका: महंगाई ने फिर ढाया सितम, LPG सिलेंडर की कीमत में एक ही बार में जमकर इजाफा

Commercial LPG Gas Cylinder Price Hike 1st April 2022

Commercial LPG Gas Cylinder Price Hike

Commercial LPG Gas Cylinder Price Hike : दूध, खाने-पीने का अन्य सामान और पेट्रोल-डीजल सहित रोज-मर्रा में उपयोग आने वाली चीजों में जहां पहले से ही महंगाई फटी पड़ी है तो वहीं अब टोल टैक्स महंगा करने के साथ-साथ 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर में भारी इजाफा किया गया है| काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की यह बढ़ी हुई नई कीमत लोगों को बड़ा झटका दे रही है| क्योंकि यह बढ़त एक ही बार में बहुत ज्यादा है| हालांकि, इस समय 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है|

250 रुपये महंगा....

बतादें कि, 19 किलोग्राम के इस काॅमर्शियल LPG सिलेंडर में 25, 50 या 100 रूपए नहीं बढ़ाये गए हैं बल्कि सीधा 250 रूपए की बढ़ोत्तरी कर दी गई है| जिसके बाद जहां दिल्ली में अबतक जो काॅमर्शियल LPG सिलेंडर 2003 रूपए का मिल रहा था उसके लिए अब 2253 रूपए खर्च करने होंगे| वहीं, कोलकाता में अब 2087 रुपये के बजाय 2351 रुपये और मुंबई में 1955 की जगह 2205 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। तो वहीं चेन्नई में अब 2138 रुपये के बजाय 2406 रुपये देने पड़ेंगे। आपको जानकारी दे दें कि 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर में लगातार फेरबदल होता रहा है | 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत घटी भी और बढ़ी भी|

अब खाने की प्लेट में भी लगेगी आग...

अब जब काॅमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हो गया है तो फिर ऐसे में होटल-रेस्टोरेंट और ढाबों-ठेलों पर मिलने वाले खाने पर भी इसका असर होगा| खाने के प्लेट और महंगी हो सकती है| क्योंकि, यहां काॅमर्शियल LPG सिलेंडर का ही उपयोग होता है| इसलिए जब होटल-रेस्टोरेंट और ढाबों-ठेलों वालों को सिलेंडर महंगा पड़ेगा तो जाहिर सी बात है कि वह पैसा कहीं न कहीं से तो निकालेंगे ही|

हाल ही में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ी....

ध्यान रहे कि, 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत भी कुछ कम नहीं है| यह कीमत भी लोगों को रुला रही है| अभी हाल ही में 22 मार्च को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रूपए की बढ़ोत्तरी की गई है| जिसके बाद दिल्ली में जो घरेलू LPG सिलेंडर अबतक 899.50 रूपए का मिल रहा था, वो अब 949.50 रुपये का हो गया है|

अक्टूबर 2021 के बाद पहली बार बढ़ी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत...

बता दें कि, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने आखिरी बार 6 अक्टूबर 2021 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाई थी| तब दिल्ली में 884.50 रूपए में मिलने वाला घरेलू LPG सिलेंडर 899.50 रूपए का हो गया था| लेकिन इसके बाद फिर घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई| अक्टूबर वाली कीमत ही अभीतक लागु रही| मगर अब नए साल 2022 में पहली बार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सीधा 50 रूपए की बढ़ोत्तरी कर डाली|