Commercial LPG Cylinder Price Hike| कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, 209 रुपए बढ़ी कीमत, घरेलू में कोई बदलाव नहीं

महंगाई का झटका; महंगा हुआ LPG सिलेंडर, कीमत में बड़ा इजाफा, जानिए अब कितनी ढीली होगी जेब

Commercial LPG Cylinder Price Hike From 1 Oct 2023

Commercial LPG Cylinder Price Hike From 1 Oct 2023

Commercial LPG Cylinder Price Hike: आज से अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है और इसी के साथ एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव भी कर दिया गया है। 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 209 रुपए बढ़ा दी गई है। जिसके बाद अब राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1522.50 रुपए की बजाय 1731.50 रुपए का मिलेगा।

इसी प्रकार कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1636.00 की बजाय 1839.50 रुपए होगी। मुंबई में 1482.00 की बजाय 1684.00 रुपए और चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 1695.00 की बजाय 1898.00 रुपए होगी। कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी होने से होटल, रेस्टोरेंट और रेहड़ी पर फूड आइटम बेचने वालों को बड़ा झटका लगा है। इसी के साथ आम लोगों के लिए इन स्थानों पर खाने की प्लेट की कीमत भी बढ़ सकती है।

पिछले महीने 157.50 रुपए सस्ता हुआ था कमर्शियल LPG सिलेंडर

इससे पहले सितंबर की पहली तारीख को 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 157.50 रुपए घटाई गई थी। जिसके बाद दिल्ली में 1680.00 रुपए का मिलने वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर 1522.50 का मिलने लगा था। जबकि अगस्त में कमर्शियल LPG सिलेंडर 100 रुपए सस्ता किया गया था। तब दिल्ली में LPG सिलेंडर 1780 रुपए की बजाय अब 1680 रुपए का मिलने लगा था। वहीं इससे पहले 4 जुलाई को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया था। तब कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 7 रुपए बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद दिल्ली में 1773 रुपए में मिल रहा कमर्शियल LPG सिलेंडर 1780 रुपए का मिलने लगा था।

वहीं जुलाई से पहले 1 जून को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई गई थी। जून की पहली तारीख में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 83.50 रुपए कम कर दी गई थी । जिससे तब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपए की बजाय 1773 रुपए हो गई थी। आपको बतादें कि, 19 मई 2022 के बाद से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई जा रही है। सिर्फ जनवरी और मार्च 2023 में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई और इसके बाद अप्रैल में फिर से कीमत घटा दी गई थी। वहीं मई 2023 की 1 तारीख को भी कमर्शियल सिलेंडर सस्ता किया गया था।

रक्षाबंधन पर घरेलू LPG सिलेंडर किया गया सस्ता

पिछले कुछ महीनों के अंदर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में तो खूब कटौती की गई मगर लंबे समय से 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा था। न ही कीमत बढ़ाई गई और न ही घटाई गई। घरेलू उपभोक्ता हर महीने इसी आस में रह जाते थे कि घरेलु सिलेंडर अब सस्ता होगा लेकिन ऐसा होता नहीं था। लेकिन हाल ही में रक्षाबंधन के मौके पर मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता करने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद घरेलू सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1,103 रुपये की बजाय 903 रूपय हो गई। बतादें कि, जून 2021 के बाद से एक भी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती नहीं की गई। उल्टा कीमत बढ़ाई गई।