Cold intensifies in Haryana:हरियाणा में बढ़ी ठंड, गुरुग्राम सबसे ठंडा: IMD ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

हरियाणा में बढ़ी ठंड, गुरुग्राम सबसे ठंडा: IMD ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया

undefined

Cold intensifies in Haryana:

Cold intensifies in Haryana: हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है, जिससे सुबह की ठंड बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं, और स्कूलों ने भी विंटर यूनिफॉर्म के लिए अभिभावकों को संदेश भेजे हैं। गुरुग्राम प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज रात से मौसम में बदलाव और 5 नवंबर को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है।

इस बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। हिसार में रात्रि तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे दिन का तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 4 नवंबर की रात से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

6 से 9 नवंबर के दौरान हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है। इस अवधि में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी, लेकिन रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। हरियाणा में रात्रि तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

गुरुग्राम 12.7 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि पंचकूला 13.7 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। हिसार, नारनौल, कैथल और पानीपत में भी तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।