Cockroach Janata Party Leads
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

NEET परीक्षा विवाद: कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, TMC सांसद सागरिका घोष का समर्थन

pp

Cockroach Janata Party Leads

नई दिल्ली: नीट परीक्षा विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की है। इस आंदोलन का नेतृत्व 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रमुख Abhijeet Deepke कर रहे हैं, जो विशेष रूप से अमेरिका से दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

देशभर में चर्चा का विषय बने इस छात्र आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों का समर्थन भी मिलने लगा है। Sagarika Ghose ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आंदोलन के समर्थन में पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "मेरी तरफ से आपको ढेरों शुभकामनाएं और पूरा समर्थन। इस सही लड़ाई को इसी तरह आगे बढ़ाते रहिए।"

सागरिका घोष के समर्थन के बाद NEET विवाद को लेकर चल रहा आंदोलन राजनीतिक रूप से भी अधिक चर्चा में आ गया है। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।