CM Mann Gave Joining Letters To Newly Veterinary Officers
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

पंजाब के इस विभाग में 300 से ज्यादा नई भर्तियां; CM मान बोले- आने वाले दिनों में और नौकरियां निकालेंगे, युवाओं को रोजगार हमारा मकसद

CM Mann Gave Joining Letters To Newly Veterinary Officers

CM Mann Gave Joining Letters To Newly Veterinary Officers: पंजाब में विभिन्न विभागों में नई-नई भर्तियां की जा रहीं हैं। सीएम भगवंत मान खुद अपने हाथों से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। वहीं अब पंजाब के पशुपालन विभाग में 300 से ज्यादा पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती की गई है। जहां आज इन सभी नवनियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारियों को सीएम मान ने नियुक्ति पत्र सौंपे।

सीएम मान ने कहा कि, हमारी सरकार का मकसद युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देना है ताकि युवा नशे से दूर रह सके। और इसलिए हम आने वाले दिनों में और नौकरियां निकालेंगे। सीएम मान ने बताया कि, पंजाब के पशुपालन विभाग में ही अभी करीब 300 पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती और की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सरकार ने 25 हजार से ज्यादा नौकरियां दीं

सीएम मान ने कहा कि, आम आदमी पार्टी के सरकार आने के बाद से पंजाब में 25 हजार से ज्यादा नौकरियां दीं गई हैं और हजारों कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया है व आने वाले समय में और कर्मचारी पक्के किए जाएंगे।

वेरका का विस्तार दिल्ली तक

सीएम मान ने दूध डेयरी वेरका की भी बात की। मान ने कहा कि, वेरका का विस्तार अब दिल्ली तक किया जाएगा। दिल्ली में भी वेरका का कार्यालय होगा और इससे दूध उत्पादकों को फायदा पहुंचेगा।

यह पढ़ें- पंजाब में गवर्नर शासन की बात; CM भगवंत मान ने Tweet कर ये क्या लिखा?