सड़क किनारे आम खरीदते दिखे सीएम भजनलाल शर्मा, ग्रामीणों के साथ साझा किया पल
CM Bhajanlal Sharma spotted buying mangoes
CM Bhajan Lal Sharma: गर्मियों के मौसम में आम के फल चौक-चौराहों पर बिकते नजर आते हैं. ऐसे में आम देखकर किसी का भी मन उसे खाने का होता है. ऐसे में सीएम भजनलाल शर्मा भी इससे पड़े नहीं है. दरअसल, बांसवाड़ा से डूंगरपुर जाते वक्त सीएम भजनलाल शर्मा को सड़क किनारे आम विक्रेता दिखे. जिसके बाद वह आम खरीदने और खाने से खुद को रोक नहीं पाए. सीएम रास्ते में सड़क किनारे एक फल विक्रेता के पास रुककर स्थानीय आम खरीदे और वहीं आम का स्वाद लिया.
मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर भी उत्साहित हो गए. वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई.
खुद भी खाए और लोगों को भी खिलाए आम
मुख्यमंत्री ने केवल खुद ही आम नहीं खाए बल्कि वहां मौजूद ग्रामीणों, बच्चों और कार्यकर्ताओं को भी आम खरीदकर खिलाए. इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और हालचाल जाना. मुख्यमंत्री का काफिला कुछ देर के लिए सड़क किनारे रुका रहा जहां लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

आम विक्रेता सीएम को देखकर हुए खुश
स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह सहज व्यवहार उन्हें अपनेपन का एहसास कराने वाला था. आम विक्रेता भी मुख्यमंत्री को अपने स्टॉल पर देखकर खुश नजर आया. मुख्यमंत्री ने स्थानीय फलों और ग्रामीण व्यापारियों को प्रोत्साहन देने की बात भी कही.
बांसवाड़ा और डूंगरपुर के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री लगातार ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे हैं. ग्राम विकास चौपाल, जनसंवाद और आमजन से सीधे मुलाकात के जरिए वे स्थानीय समस्याओं को सुन रहे हैं और मौके पर समाधान के निर्देश भी दे रहे हैं.