CM Bhagwant Mann Warned PCS Officers in Punjab

2 बजे तक आ जाइए, वरना सीधा Suspend होगे; पंजाब में CM भगवंत मान को चढ़ा गुस्सा, हड़ताली अफसरों को सख्त चेतावनी जारी

CM Bhagwant Mann Warned PCS Officers in Punjab

CM Bhagwant Mann Warned PCS Officers in Punjab

CM Bhagwant Mann Warned PCS Officers in Punjab: पंजाब में PCS अफसरों की हड़ताल को लेकर CM भगवंत मान को अब गुस्सा चढ़ गया है और उन्होंने सख्त चेतावनी जारी कर दी है। सीएम मान ने अफसरों की हड़ताल को अवैध करार दिया है और साथ ही यह स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार के मामले में किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। चाहें वह मंत्री हो या संतरी या उनका ही कोई रिश्तेदार। सीएम मान ने कहा कि, जनता की एक-एक पाई का हिसाब होगा।

यह हड़ताल ब्लैकमेलिंग जैसी

दरअसल, पीसीएस अफसरों की हड़ताल के कारण पंजाब के सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। जहां इसे लेकर सीएम भगवंत मान ने कहा कि, अफसरों की यह हड़ताल ब्लैकमेलिंग जैसी है। लेकिन सभी अफसर इस बात से एकदम स्पष्ट हो जाएं कि हम भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखते हैं। इस तरह की हड़ताली ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी। भ्रष्टाचार को कोई भी जिम्मेदार सरकार बर्दाश्त नहीं कर सकती।

2 बजे तक आ जाइए, वरना सीधा Suspend होगे

सीएम भगवंत मान ने असफरों को जारी चेतावनी में कहा कि वह देख रहे हैं कि हड़ताल की आड़ में अफसर ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। वे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार द्वारा की गई कड़ी कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। लेकिन अगर आज की तारीख में हड़ताली अफसरों ने दोपहर 2.00 बजे तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं की तो ऐसे सभी अफसरों को सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसके साथ ही ऐसा न होने पर उनकी 'अनुपस्थिति की अवधि' गैर सर्विस के रूप में देखी जाएगी।

सीएम भगवंत मान का लेटर देखिए

CM Bhagwant Mann Warned PCS Officers in Punjab
CM Bhagwant Mann Warned PCS Officers in Punjab

मालूम रहे कि, पंजाब में भगवंत मान की सरकार लगातार भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई कर रही है। उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। जिनमें PCS से लेकर IAS अफसर भी शामिल हैं।

यह पढ़ें- डिलीट हो गई है WhatsApp Chat और करना चाहते हैं रिकवर तो परेशान न हों, यहां है आपकी समस्या का समाधान