CM Bhagwant Mann Gave Joining Letters To New Medical Staff
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंजाब में मेडिकल स्टाफ की भर्ती; CM भगवंत मान LIVE, जॉइनिंग लेटर पाने वालों से कहा- इस काम के लिए विधायकों के पीछे मत भागना

CM Bhagwant Mann Gave Joining Letters To New Medical Staff

CM Bhagwant Mann Gave Joining Letters To New Medical Staff : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर खूब जोर दे रही है। इन तीनों क्षेत्रों के लिए आएदिन बड़े-बड़े फैसले हो रहे हैं। वहीं अब पंजाब को नया मेडिकल स्टाफ मिला है। दरअसल, पंजाब में मेडिकल स्टाफ की भर्ती के बाद आज सीएम भगवंत मान ने सभी नवनियुक्त कर्मियों को जॉइनिंग लेटर दिए हैं।

सीएम मान की सलाह

जॉइनिंग लेटर देने के साथ-साथ सीएम भगवंत मान ने सभी नवनियुक्त कर्मियों को एक बड़ी सलाह भी जारी की है। सीएम मान ने कहा कि, नवनियुक्त कर्मियों को जहां भी ड्यूटी मिली है। वहां वह ईमानदारी और पूरी सिद्दत से ड्यूटी करें। वे पोस्टिंग बदलवाने के लिए किसी विधायक के पीछे न भागें। सीएम मान ने कहा कि, आप जब ऐसी जगह पर ड्यूटी देंगे जहां कोई नहीं जाना चाहता तो वहां से आपको लोगो की दुआएं मिलेंगी। आप पूजे जाएंगे।