बनवारी लाल पुरोहित द्वारा लोगों को क्रिसमस की बधाई
BREAKING

बनवारी लाल पुरोहित द्वारा लोगों को क्रिसमस की बधाई

Christmas Greetings to the People

Christmas Greetings to the People

चंडीगढ़, 24 दिसंबरः Christmas Greetings to the People: पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, यू.टी. चंडीगढ़, श्री बनवारी लाल पुरोहित ने क्रिसमस के शुभ अवसर पर पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

    इस अवसर पर जारी एक संदेश में उन्होंने कहा कि प्रभु येशु मसीह का जीवन पूरी मानव जाति को प्रेम, शांति, दया, करूणा और सहनशीलता का संदेश देता है। क्रिसमस का यह त्योहार हमें खुशियां बांटने तथा परिवार, दोस्तों और परिचितों की खुशियों का ख्याल रखना सिखाता है। ईश्वर करे यह त्योहार हम सभी के जीवन में खुशियां, आनंद और समृद्धि लेकर आए और केयरिंग व शेयरिंग की भावना हम सभी के भीतर व्याप्त हो।

    श्री पुरोहित ने कहा, ‘‘आइए हम मानवता के कल्याण हेतु यीशु मसीह की शिक्षाओं पर चलने और विश्व में शांति और लोगों के बीच सद्भावना के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु खुद को पुनः समर्पित करें।’’

यह पढ़ें:

पंजाब सरकार ने वापस लिया अपना यह फैसला; CM भगवंत मान ने दी जानकारी, बोले- विवाद में नहीं पड़ना है...

नौजवानों के शख्सियत निर्माण में युवा प्रशिक्षण वर्कशापों का अहम योगदान- परमिन्दर सिंह गोल्डी

Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का शहीदी सभा को लेकर बड़ा प्रयास, छोटे साहिबज़ादों की शहीदी सभा के दौरान बजेंगे शोक बिगुल