छात्र प्रदर्शन पर बोले चिराग पासवान, कहा- युवाओं की आवाज दबाना समाधान नहीं, संवाद से निकलेगा रास्ता
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

छात्र प्रदर्शन पर बोले चिराग पासवान, कहा- युवाओं की आवाज दबाना समाधान नहीं, संवाद से निकलेगा रास्ता

1000266960

Chirag Paswan speaks on student protests

नई दिल्ली/पटना। Chirag Paswan speaks on student protests, दिल्ली में सोमवार को हुए छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। चिराग पासवान ने मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं छात्रों की भावनाओं का सम्मान करता हूं।

लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि जाहिर तौर पर, अलग-अलग मुद्दों को लेकर आक्रोश और चिंता रही होगी, जिसके कारण छात्रों को सड़कों पर उतरना पड़ा।

इसके साथ ही, चिराग ने यह भी कहा कि मैं छात्रों की आवाज को दबाए जाने के पक्ष में नहीं हूं। संवाद एक अच्छा माध्यम है। सरकार ने इसके दरवाजे भी खुले रखे हैं।

चिराग ने कहा कि जिस तरह कल उनके प्रतिनिधिमंडल (कॉकरोच जनता पार्टी) ने जेपी नड्डा जी से मुलाकात की, (यह दर्शाता है कि) सरकार ने बातचीत के लिए हमेशा अपने दरवाजे खुले रखे हैं।

'कुछ सख्त कदम उठाए जाते हैं'

उन्होंने कहा कि कभी-कभी गुस्सा इतना ज्यादा होता है कि लोग सड़कों पर उतर आते हैं। अगर सीमाएं पार होती हैं और कानून-व्यवस्था बाधित होती है, तो कुछ सख्त कदम उठाए जाते हैं।

'मैं उसका समर्थन नहीं करता'

पुलिस द्वारा किए बल प्रयोग को लेकर चिराग ने कहा कि मैं उसका समर्थन नहीं करता। मेरा मानना है कि छात्र और युवा हमारे देश का भविष्य हैं, और हमें उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए, जिसके प्रति मेरी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि सोमवार को कॉकरोज जनता पार्टी ने दिल्ली स्थित जंतर मंतर से संसद तक की मार्च निकालने का आह्वान किया था। सीजेपी की इस अपील पर काफी संख्या में छात्र जंतर मंतर पर इकट्ठा हुए थे और मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।