Child commits suicide
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मोबाइल पर गेम नहीं खेल पाने पर युवक ने की आत्महत्या

Child commits suicide

Child commits suicide

Child commits suicide- एक 15 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जब उसके माता-पिता ने उसे मोबाइल फोन पर गेम खेलने से रोका।

पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) साद मिया खान ने कहा कि लड़के का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला।

खान ने कहा, "जब परिवार ने शव को देखा, तो उन्होंने उसे नीचे उतारा और एक निजी अस्पताल ले गए। लड़के को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।"

डीसीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिवार द्वारा मोबाइल फोन पर गेम खेलने से मना किए जाने के कारण बच्चे ने इतना बड़ा कदम उठाया।

अधिकारी ने कहा, "परिवार ने पुलिस को बताया कि लड़का फोन खराब होने और उसे ठीक नहीं किए जाने से परेशान था। उसे दूसरे मोबाइल फोन पर गेम नहीं खेलने के लिए भी कहा गया था।"

लड़के के पिता माली का काम करते हैं और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है।

 

यह भी पढ़ें: BBC के दफ्तरों पर इनकम टैक्स की Raid; दिल्ली से मुंबई तक टीमों की हलचल, कर्मचारियों के मोबाइल जब्त किए गए