Chief Minister released booklet on nutrition

Himachal : मुख्यमंत्री ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया

CM-Book-Release

Chief Minister released booklet on nutrition

Chief Minister released booklet on nutrition : शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं यहां ललित गुप्ता द्वारा लिखित ‘जीवन का आधार-आप का पौष्टिक आहार’ नामक पुस्तिका का विमोचन किया।

जीवन में पौष्टिक आहार के महत्त्व से संबंधित जानकारी संकलित करने में ललित गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषणयुक्त आहार स्वस्थ जीवनशैली व स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पहला कदम है। इस बुकलेट के माध्यम से स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक पोषक तत्त्वों के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध होगी।

उन्होंने संपूर्ण शारीरिक विकास में संतुलित आहार के महत्त्व पर बल देते हुए कहा कि पोषण उत्तम स्वास्थ्य की नींव है। इस पुस्तिका का उद्देश्य लोगों को अपने आहार के बारे में सही विकल्प चुनने के लिए आवश्यक ज्ञान प्रदान करना है।

 

ये भी पढ़ें ...

Himachal : राज्यपाल ने सीआईआई पावर कॉनक्लेव के चौथे संस्करण का किया शुभारंभ, हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया

 

ये भी पढ़ें ...

अनुराग सिंह ठाकुर की पहल सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए संसदीय क्षेत्र से 21 लड़कों का हुआ चयन