रांची में रामनवमी की धूम: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तपोवन मंदिर में की पूजा, हाथ में थामी तलवार और गदा
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

रांची में रामनवमी की धूम: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तपोवन मंदिर में की पूजा, हाथ में थामी तलवार और गदा

Chief Minister Hemant Soren offers prayers at Tapovan temple

Chief Minister Hemant Soren offers prayers at Tapovan temple

रांचीः Chief Minister Hemant Soren offers prayers at Tapovan temple, झारखंड में रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में पूजा-अर्चना की, वहीं राज्य भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में आयोजित अनुष्ठान में शामिल हुए। सीएम हेमंस सोरेन ने हाथ में तलवार और गदा लेकर श्रद्धालुओं का मनोबल बढ़ाया।

राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना

इस अवसर पर उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है।

आस्था के समागम में शामिल होने का सौभाग्य मिला-मुख्यमंत्री

आस्था के समागम में शामिल होने का सौभाग्य मिला-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी महापर्व के अवसर पर रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी आस्था के समागम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

विभिन्न अखाड़ों की शोभायात्रा का समागम

 

हेमंत सोरेन ने आज यहां पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। विभिन्न अखाड़ों की शोभायात्रा का आज यहां समागम भी हो रहा है। ऐसे में पूरी श्रद्धा, उमंग, उत्साह और खुशी के साथ इस पर्व को मनाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और सामाजिक सद्भाव और समरसता के साथ रामनवमी महापर्व को ऐतिहासिक और यादगार बनाएं।

तपोवन मंदिर को भव्य बनाने का चल रहा कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि तपोवन मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। इसकी एक अलग पहचान है। अब इसी पहचान को और मजबूत बनाने की दिशा में हमने कदम बढ़ा दिया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण जा कार्य तेजी से चल रहा है। हम सभी भगवान श्री राम से कामना करें कि इस मंदिर को भव्यता देने का काम जल्द से जल्द पूर्ण हो।