मोरबी में केबल ब्रिज टूटने की घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

मोरबी में केबल ब्रिज टूटने की घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Morbi Cable Bridge Accident

Morbi Cable Bridge Accident

चंडीगढ़। Morbi Cable Bridge Accident: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने की घटना पर गहरा दुख जताते हुए इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी ओर से तथा समस्त हरियाणावासियों की ओर से संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा हरियाणा उनके साथ खड़ा है। 

यह पढ़ें: गुजरात हादसा अपडेट, मच्छु नदी का टूटने से अब तक 132 की मौत, देखिये पूरी खबर

उल्लेखनीय है कि रविवार शाम गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज अचानक टूट गया था। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कुछ लोगों को सुरक्षित निकालने में कामयाब हो गया। लेकिन कई लोगों की इस घटना में मौत हो गई जबकि कई घायल हैं। यह ब्रिज काफी पुराना था। इसकी मरम्मत कर इसे फिर से आम जनता के लिए खोला गया था।

यह पढ़ें: गुजरात में बड़ा हादसा, मच्छु नदी का टूटा पुल तो 150 लोग डूबे, 30 की हुई मौत, देखिये पपूरी खबर