वैवाहिक वर्षगांठ पर देव दर्शन को पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जयपुर के मंदिरों में की पूजा-अर्चना
Chief Minister Bhajanlal Sharma
Chief Minister Bhajanlal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आज वैवाहिक वर्षगांठ है. इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ देव दर्शन करने पहुंचे थे.

भगवान गोविंद देवजी मंदिर में पत्नी संग सीएम
सबसे पहले सीएम जयपुर के भगवान गोविंद देवजी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा विकास की कामना की.

सीएम को सालगिरह की बधाई
मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी देखने को मिली. सभी प्रदेश के सीएम को सालगिरह की बधाई देने के लिए आतुर दिखे.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पत्नी संग जनता का अभिवादन किया
गोविंद देवजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पत्नी संग जनता का अभिवादन किया. साथ ही उनसे सालगिरह की शुभकामनाएं ली.

मोती डूंगरी गणेश मंदिर
इसके बाद जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

पत्नी संग प्रसाद भी वितरित
इसके बाद उन्होंने मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों को पत्नी संग प्रसाद भी वितरित कर लोगों से शुभकामनाएं ली.

वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं
मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें बधाई दी.

पूजा-अर्चना करते हैं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अक्सर विशेष अवसरों पर धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं.

समर्थकों में खास उत्साह
वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर मंदिर पहुंचने को लेकर समर्थकों में खास उत्साह देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं.