मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूत करने के लिए डॉ. एसएस आहलूवालिया को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूत करने के लिए डॉ. एसएस आहलूवालिया को दी शुभकामनाएं

Chief Minister Bhagwant Mann

Chief Minister Bhagwant Mann

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर 2023: Chief Minister Bhagwant Mann: पिछले कुछ महीनों से चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी संगठन के भंग होने के बाद बीते दिन डॉ. एसएस आहलूवालिया को चंडीगढ़ का सह-प्रभारी बनाए जाने के बाद उन्होंने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्य मंत्री भगवंत मान ने डॉ. आहलूवालिया को चंडीगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से चंडीगढ़ के लोगों के हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को दूर करना है। जिस प्रकार पंजाब में लोगों ने आम आदमी पार्टी का एक मजबूत संगठन बनाया है, उसी प्रकार चंडीगढ़ में भी लोगों के कल्याण के लिए एक मजबूत संगठन बनाया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. एसएस आहलूवालिया ने चंडीगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मुख्य मंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूत करने के लिए जल्द ही बैठकों का दौर शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

डॉ. आहलूवालिया ने आगे कहा कि 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के जन्मदिन के अवसर पर चंडीगढ़ में एक बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के लिए अधिक से अधिक रक्त एकत्रित करना है, ताकि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त की कमी के कारण जान का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि इस रक्तदान शिविर से उन लोगों को मदद मिलेगी, जो डेंगू  के कारण खून की कमी के से पीड़ित हैं।

यह पढ़ें:

Haryana : अंबाला के इंडस्ट्रियल एरिया को बाढ़ से बचाने के लिए टांगरी नदी का तटबंध ऊंचा होगा : अनिल विज

पानीपत में नगर निगम की अवैध होर्डिंग पर बड़ी कार्रवाई, 25 बड़े होर्डिंग उतारे 45 को दिए नोटिस

Haryana : अतिरिक्त मुख्य सचिव ने फतेहाबाद में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, आगजनी की घटनाओं पर पूर्णतया अंकुश लगाने के दिए निर्देश