मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ मैपिंग और 'बुक ए कॉल' सुविधा पर दिया जोर
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ मैपिंग और 'बुक ए कॉल' सुविधा पर दिया जोर

Chief Electoral Officer Emphasizes BLO Mapping

Chief Electoral Officer Emphasizes BLO Mapping

रांची। Chief Electoral Officer Emphasizes BLO Mapping, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उपनिर्वाचन पदाधिकारियों को एसआइआर की सारी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं के घरों पर उनके मतदान केंद्र के बीएलओ की जानकारी वाले स्टीकर लगाने के कार्य में तेजी लाएं ताकि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में सभी मतदाताओं को उनके बीएलओ से संपर्क करने में आसानी हो।

वैसे मतदाता जिनका अभी भी मतदाता सूची के विगत गहन पुनरीक्षण से वर्तमान मतदाता सूची में मैपिंग नहीं हो सका है, वे ईसीआइनेट के 'बुक ए काल' फीचर का इस्तेमाल करते हुए अपने मतदान केंद्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बुधवार को धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन से आनलाइन माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लीकेट की सूची तैयार कर लें। इस क्रम में इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि विस्थापित अथवा डिमोलिश घरों के पते पर विगत में रहने वाले मतदाताओं को शिफ्टेड लिस्ट में अनिवार्य रूप से अंकित करें।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं के मकान को नजरी नक्शा में चिन्हित करते समय उनके मकान संख्या को यथासंभव वही रखें जो पूर्व में उनके चिन्हित मकान संख्या है। केवल वैसे मकान जिनका कोई भी मकान संख्या नहीं है केवल उन्हें चिन्हित करने के लिए ही नोशनल नंबर का इस्तेमाल करें।