छत्तीसगढ़ में विकास की नई रफ्तार: धमतरी को मिली ₹465 करोड़ की सौगात; सीएम साय ने किया 102 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

छत्तीसगढ़ में विकास की नई रफ्तार: धमतरी को मिली ₹465 करोड़ की सौगात; सीएम साय ने किया 102 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

1000221533

Chhattisgarh gains new momentum in development

CM Vishnu Deo Sai Dhamtari Visit: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धमतरी जिले के दौरे पर रहे. यहां पुराना कृषि उपज मंडी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने धमतरी क्षेत्र को ₹465 करोड़ से अधिक की लागत वाले 102 विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल से बटन दबाकर इन सभी विकास परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया.

इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूप कुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर और धमतरी विधायक ओंकार साहू सहित तमाम वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

Chhattisgarh Boom: CM Vishnu Deo Sai Inaugurates 102 Development Projects Worth ₹465 Crore in Dhamtari.
Chhattisgarh Boom: CM Vishnu Deo Sai Inaugurates 102 Development Projects Worth ₹465 Crore in Dhamtari.

₹423 करोड़ से अधिक के कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कुल कार्यों में शिलान्यास के अंतर्गत 52 विकास कार्य शामिल हैं, जिनकी कुल लागत ₹423 करोड़ 52 लाख 56 हजार है. इसके तहत विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं... 

  • लोक निर्माण विभाग (धमतरी संभाग): 21 कार्य
  • जल संसाधन संभाग (धमतरी): 06 कार्य
  • ग्रामीण यांत्रिक सेवा संभाग: 04 कार्य
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: 04 कार्य
  • जल प्रबंध संभाग (रुद्री): 03 कार्य
  • नगर पालिका निगम (धमतरी): 13 कार्य
  • नगर पंचायत (आमदी): 01 कार्य
Dhamtari Gets Mega Gift: CM Vishnu Deo Sai Lays Foundation Stone for 52 Projects Worth ₹423 Crore.
Dhamtari Gets Mega Gift: CM Vishnu Deo Sai Lays Foundation Stone for 52 Projects Worth ₹423 Crore.

 

₹41 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ₹41 करोड़ 50 लाख 48 हजार से अधिक की लागत वाले 50 विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें आम जनता को समर्पित किया. इनमें शामिल प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं.... 

  • लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग: 35 कार्य
  • नगर पालिका निगम (धमतरी): 07 कार्य
  • लोक निर्माण विभाग: 04 कार्य
  • ग्रामीण यांत्रिक सेवा संभाग: 03 कार्य
  • म.ज.प. बांध संभाग क्रमांक-2 (रुद्री): 01 कार्य

लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं 

इन सभी विकास कार्यों के पूरा होने से धमतरी और आसपास के पूरे क्षेत्र में सड़क, पेयजल, अधोसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) और नगरीय सुविधाओं का बड़े पैमाने पर विस्तार होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी.

भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया. जमीन के नक्शा बटांकन के एवज में पैसों की मांग (रिश्वतखोरी) से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि इस तरह की किसी भी शिकायत के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी  कार्रवाई की जाएगी. सरकार भ्रष्टाचार को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है.