छत्तीसगढ़ कांग्रेस का पीएम मोदी पर कड़ा प्रहार: "विफलता को देशभक्ति से जोड़कर जनता को बना रहे बेवकूफ"

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का पीएम मोदी पर कड़ा प्रहार: "विफलता को देशभक्ति से जोड़कर जनता को बना रहे बेवकूफ"

Chhattisgarh Congress Launches Sharp Attack

Chhattisgarh Congress Launches Sharp Attack

रायपुर: Chhattisgarh Congress Launches Sharp Attack, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों सोना नहीं खरीदने तथा पेट्रोल, डीजल बचाने की अपील की है। पीएम मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्थितियों के सामने सरेंड कर रहे हैं तथा अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। प्रधानमंत्री अपनी विफलता को देशभक्ति से जोड़कर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं।

मोदी की नीतियों में विफलता

उन्होंने कहा कि यदि देश में पेट्रोलियम, डीजल का संकट है तो उसके पीछे मोदी सरकार की विफल नीतियां हैं। मोदी सरकार ने अपनी विदेश नीति को भारत की पारंपरिक विदेश नीति को अपनाये होते रूस जैसे भारत के पारंपरिक मित्र के साथ खड़े होते, अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का झुकाव अनावश्यक रूप से अमेरिका के साथ नहीं होता तो देश के सामने पेट्रोलियम की कमी समस्या नहीं आती।
 

देश के लोगों में भय पैद कर रहे हैं पीएम

दीपक बैज ने कहा कि मोदी की अपील के बाद भाजपाई, मंत्री, विधायक, पदाधिकारी, साइकिल से चले डीजल-पेट्रोल बचाये। प्रधानमंत्री की सलाह पर अमल पहले उनके दल के लोगों को करना चाहिए, उसके बाद आम जनता से अपेक्षा करे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोना नहीं खरीदने का आह्वान कर यह साफ किया कि देश की विदेशी मुद्रा का भंडार न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री आर्थिक प्रबंधन मजबूत करने के बजाय देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील करके देश के लोगों में एक भय पैदा कर दिया कि देश की आर्थिक स्थिति खराब यह देश की प्रगति के लिए भी बाधक है।

  • छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर हमला
  • कहा-इस वैश्विक संकट पर विपक्षी दलों की बैठक तक नहीं बुलाई
  • बैज ने कहा- पीएम मोदी से स्थितियां नहीं संभल रही तो
  • बीजेपी नेताओं को साइकिल में चलने की सलाह दी

12 सालों में मोदी सरकार ने क्या किया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों से खाद्य तेल का कम उपयोग करने तथा किसानों से उर्वरकों का उपयोग भी कम करने की अपील कर चुके है। ऐसे हालात तभी बनते है जब स्वयं स्थितियों पर नियंत्रण नहीं रख पाती है तो वह नागरिकों के सामने याचना करती है। देश में 12 सालों से मोदी की सरकार है, इन 12 सालों में मोदी की सरकार ने क्रूड ऑयल भंडारण के लिए एक भी भंडार नहीं बनाये। देश में इस समय कुल 3 भंडारण केंद्र है, पहला विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश में इसका निर्माण 2008 से 2014 के बीच हुआ। दूसरा मंगलुरू, कर्नाटका में इसका निर्माण 2009 से 2016 के बीच हुआ। तीसरा पेडूर, कर्नाटका इसका निर्माण भी यूपीए सरकार ने कराया 2010 में। देश की कुल तेल और गैस भंडारण क्षमता 5.33 मिलियन टन है।