Change in behavior comes only after attaining Brahmagyan
BREAKING
हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए

ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने के बाद ही व्यवहार में आता बदलाव

1000

Change in behavior comes only after attaining Brahmagyan

चंडीगढ़।  महिला समागमों को शुरू करने के पीछे यही उद्देश्य है कि औरत ही समाज की धुरी है जिसके ईदर्गिद समाज चलता है। निरंकारी मिशन में भी महिलाओं का योगदान किसी से छिपा नहीं है। यह उद्गार नेहा सुखीजा जी, पटियाला ने स्थानीय सन्त निरंकारी सत्संग भवन सैक्टर-30 में आयोजित चडीगढ जोऩ के महिला समागम में कहे।  

उन्होंने सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज जी का संदेश देते हुए कहा कि महिला समागमों की यह कड़ी देशभर के कोने में चल रही है। उन्होंने कहा कि जगत माता बुदवंती जी, राजमाता कुलवंत कौर जी, माता सविन्द्र जी व वर्तमान में स्वयं सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज, सभी अपनी गृहस्थ जीवन में रहकर भक्ति को कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम समाज में सेवाएं दे रहे है, वैसे ही  मिशन का प्रचार करना है । इसके साथ साथ हमने अपने घरों को कैसे संवारना है, इस पर ध्यान देना है। क्योंकि हम दुनिया को, समाज को व आसपास को तभी संवार सकेंगे जब हमारा घर संवरा होगा।

हरदेव वाणी के शब्द में भी बाबा हरदेव सिंह जी समझा रहे हैं कि अगर रिश्तों में मजबूती होगी तो घर स्वर्ग बनेंगा। घर तभी स्वर्ग का स्वरूप बनता है जब समय के सत्गुरू से ब्रहमज्ञान प्राप्त होने के बाद हमारे स्वभाव व व्यवहार में तबदीली आ जाती है। जैसे जैसे जीवन में सत्संग, सेवा व सिमरन आता जाता है वैसे वैसे ही व्यवहार में भी परिवर्तन आने लग जाता है जिससे घर स्वर्ग का नक्शा बन जाता है।

चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज ओ0पी0निरंकारी व चंडीगढ़ के संयोजक ने बहन नेहा सुखीजा व जोन से आई महिलाओं व साध संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घर व संगत में महिला की अहम भूमिका है। महिलाओं के योगदान के कारण ही परिवार में भक्ति प्रवाह निर्विघ्न चलता है।

यह पढ़ें:

Aaj Ka Panchang, 2 july 2023: श्री सत्यनारायण व्रत, जानें आज के शुभ मुहूर्त और शुभ योग

यह पढ़ें:

 

जा में केले के पत्ते को शामिल करना माना जाता है शुभ, देखें इसका महत्व