Chandigarh Youth 2 Groups Clash- चंडीगढ़ में युवकों के 2 गुटों में झड़प; रंजिश में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले, गाड़ियों को नुकसान
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ में युवकों के 2 गुटों में भीषण झड़प; रंजिश में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले, लोगों में मची अफरा-तफरी, कई गाड़ियों को नुकसान

Chandigarh Youth 2 Groups Fierce Clash Several Vehicles Damage Video

Chandigarh Youth 2 Groups Fierce Clash Several Vehicles Damage Video

Chandigarh Youth 2 Groups Clash: चंडीगढ़ के सेक्टर-38 इलाके में सोमवार देर रात उस वक्त लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जब यहां युवकों के दो गुटों में भीषण झड़प हो गई। इस झड़प के दौरान दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस बीच युवक इधर से उधर भागते हुए दिखे। वहीं युवकों की इस झड़प में वहां आसपास रहने वाले लोगों को भी नुकसान उठाना पड़ा।

बताया जा रहा है कि, युवकों के लाठी-डंडों और पथराव से इलाके में रहने वाले लोगों की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। वहां रहने वाले एक निवासी ने बातचीत के दौरान बताया कि, युवकों की लड़ाई में लोगों की करीब तीस गाड़ियां टूटी हैं। फिलहाल, इस घटना की सूचना के बाद थाना-39 पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। युवकों में हुई पूरी झड़प सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

रंजिश में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले

जानकारी मिल रही है कि, युवकों के ये दोनों गुट आपसी रंजिश के चलते भिड़े। दोनों गुटों में पहले से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। जहां इसी विवाद के चलते सोमवार रात करीब 11 बजे युवकों के दोनों गुट आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि, इस झड़प में युवकों का एक गुट बाहर के इलाके का था और तो दूसरा सेक्टर-38 का। वहीं अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि, इस झड़प में कितने युवक घायल हुए हैं। उनके क्या स्थिति है। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं आप झड़प की सीसीटीवी वीडियो नीचे देख सकते हैं।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी