Chandigarh Missing Children: चंडीगढ़ से लापता 2 बच्चे लखनऊ में मिले; खेलने निकले इसके बाद वापस घर नहीं लौटे
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ से लापता 2 बच्चे लखनऊ में मिले; खेलने निकले इसके बाद वापस घर नहीं लौटे, परिजनों ने खूब ढूंढा, फिर पुलिस को दी शिकायत

Chandigarh Missing Children

Chandigarh Two Missing Children Found in Lucknow News Latest

Chandigarh Missing Children: चंडीगढ़ से हाल ही में 2 बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया था। दोनों बच्चे घर से बाहर खेलने गए थे और इसके बाद गायब हो गए थे। अब जानकारी मिल रही है कि लापता ये दोनों बच्चे उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जाकर मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे फिलहाल रेलवे पुलिस के पास सुरक्षित हैं और इधर सूचना मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस के साथ बच्चों के परिजन आननफानन में लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। बच्चे चंडीगढ़ से गायब होकर लखनऊ इतनी दूर कैसे पहुंचे? क्या उन्हें कोई लेकर गया? पुलिस इसके संबंध में छानबीन करेगी। बच्चों से भी पूछताक्ष की जाएगी।

खेलने निकले इसके बाद वापस घर नहीं लौटे

लापता बच्चों का यह पूरा मामला चंडीगढ़ के रायपुर खुर्द का है। बताया जाता है कि रायपुर खुर्द से 23 की रात ये दोनों बच्चे लापता हुए थे। दोनों बच्चों की पहचान 8 साल के ईशांत और 12 साल के आयुष के तौर पर बताई गई थी। परिजनों ने बताया था कि दोनों बच्चे घर से बाहर खेलने के लिए निकले थे लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। काफी देर तक न आने पर उनकी तलाश की गई लेकिन वह कहीं नहीं मिले। जिसके बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चों को तलाश कर रही थी।

चंडीगढ़ में बड़ा सियासी घटनाक्रम; मेयर चुनाव से पहले BJP का खेला, 2 AAP महिला पार्षदों को जॉइन कराई पार्टी, विपक्ष को झटका