Chandigarh Police Constable Liaison Officer

चंडीगढ़ पुलिस के लिए गर्व का पल; कांस्टेबल बना लाइजन ऑफिसर, लेकिन पहले चुनौतियों से जूझना पड़ा

Chandigarh Police Constable Liaison Officer

Chandigarh Police Constable Liaison Officer

Chandigarh Police Constable Liaison Officer: चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल सचिन कुमार ने विभाग का नाम रोशन कर दिया है। भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (IMF) द्वारा सचिन को भारत-यूएसए के माउंट नून चोटी चढ़ाई अभियान (ऊंचाई 7135 मीटर) के लिए लाइजन ऑफिसर (संपर्क अधिकारी) के रूप में चुना गया है. माउंट नून चढ़ाई अभियान (7135 मीटर) 18 जून से 11 जुलाई तक लद्दाख (हिमालय) में आयोजित होगा।

बतादें कि, सचिन को ऐसे ही संपर्क अधिकारी नहीं बनाया गया। इसके लिए सचिन ने पहले मनाली के अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से बेसिक कोर्स किया है। सचिन ने तीन बार पर्वतारोहण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया है। उन्होंने एक बार माउंट देव टिब्बा चढ़ाई अभियान (6001 मीटर) को सफल बनाया और इसके बाद दो बार माउंट यूनाम चढ़ाई अभियान (6111 मीटर) को सफल किया।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी

यह पढ़ें- चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका; पुलिस में निकली ASI की भर्ती, आवेदन से लेकर सिलेक्शन तक की पूरी डिटेल्स जान लीजिए