Chandigarh Police ASI Recruitment 2022 Result Announced

चंडीगढ़ पुलिस की ASI भर्ती का रिजल्ट आ गया; पास होने वाले परीक्षार्थियों के Roll Number ये रहे, जानिए फिजिकल टेस्ट कब?

Chandigarh Police ASI Recruitment 2022 Result Announced

Chandigarh Police ASI Recruitment 2022 Result Announced

Chandigarh Police ASI Recruitment 2022 Result Announced: चंडीगढ़ पुलिस में ASI (Executive) के 49 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल 18 दिसंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा का रिजल्ट अब आ गया है। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से पास होने वाले परीक्षार्थियों के Roll Number जारी किए गए हैं साथ ही उनका फिजिकल टेस्ट कब होना है? इसकी भी जानकारी दे दी गई है। परीक्षार्थी ज्यादा जानकारी के लिए चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक साइट chandigarhpolice.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

यह पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2023; इस डेट से शुरू होंगी परीक्षाएं, यहां से डाउनलोड कर लें शेड्यूल

ये हैं वो रोल नंबर, जो फिजिकल टेस्ट के लिए हुए सिलेक्ट

Chandigarh Police ASI Recruitment 2022 Result
Chandigarh Police ASI Recruitment 2022 Result

6 फरवरी 2023 को चंडीगढ़ पुलिस की ASI भर्ती का फिजिकल टेस्ट

चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, पास होने परीक्षार्थियों का 6 फरवरी 2023 को फिजिकल टेस्ट होगा। परीक्षार्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए सेक्टर-26 पुलिस लाइन पहुंचना होगा। फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी लेकिन परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे ही पहुंचना होगा। ध्यान रहे कि, फिजिकल टेस्ट से पहले सभी परीक्षार्थियों का डोप टेस्ट भी किया जाएगा।

Chandigarh Police ASI Recruitment 2022 Result
Chandigarh Police ASI Recruitment 2022 Result

चंडीगढ़ पुलिस की ASI भर्ती में फिजिकल टेस्ट के पैमाने क्या?

Chandigarh Police ASI Recruitment 2022 Result
Chandigarh Police ASI Recruitment 2022 Result

बेहद शांति से हुई थी चंडीगढ़ पुलिस की ASI भर्ती परीक्षा

बतादें कि, चंडीगढ़ के अलग-अलग सेंटरों पर पुलिस की ASI भर्ती परीक्षा बड़ी ही शांति से हुई थी। परीक्षा के दौरान नकल, फर्जीगीरी या पेपर लीक होने का मामला सामने नहीं आया। दरअसल, परीक्षा के पहले से ही चंडीगढ़ पुलिस बेहद मुस्तैद हो गई थी। भर्ती के लिए सभी आवेदकों के आवेदन बेहद बारीकी से जांचे गए थे और इस दौरान जिस आवेदन पर शक हुआ था, उसपर कार्रवाई की गई थी।

यह पढ़ें- राहुल गांधी को मार दिया मैंने, वो गया... VIDEO; राहुल गांधी का खुद पर चौंकाने वाला बयान, मीडिया से मुखातिब हो रहे थे