Chandigarh House Meeting| चंडीगढ़ में दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग फ्री, चार पहिया वाहनों के होंगे ये रेट, नगर निगम की हाउस मीटिंग में प्रस्ताव पास
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ में इन वाहनों के लिए पार्किंग फ्री; मगर इनका रेट होगा डबल, नगर निगम की हाउस मीटिंग में प्रस्ताव पास

Chandigarh Nagar Nigam House Meeting

Chandigarh Nagar Nigam House Meeting

Chandigarh Nagar Nigam House Meeting: चंडीगढ़ में मंगलवार को नगर निगम की हाउस मीटिंग हुई। जो कि काफी हंगामेदार रही। हालांकि, हंगामे के बीच भी मीटिंग में लाए गए सभी प्रस्ताव पास हो गए। पेड स्मार्ट पार्किंग संसोधन प्रस्ताव भी पास कर दिया गया। इस प्रस्ताव के बाद नगर निगम के तहत आने वाले सभी पार्किंग स्थलों पर दोपहिया वाहनों का कोई शुल्क नहीं लगेगा। जबकि चार पहिया वाहनों के लिए शुल्क देना होगा।

हालांकि, 15 मिनट तक के लिए चार पहिया वाहनों का भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। लेकिन अगर आपका चार पहिया वाहन पार्किंग में 15 मिनट से ऊपर या 4 घंटे तक खड़ा होगा तो इसके लिए 15 रुपए और 8 घंटे तक के लिए 20 रुपए वसूले जाएंगे। वहीं अगर 8 घंटे से ज्यादा समय होता है तो 10 रुपए प्रति घंटा का हिसाब देना होगा।

हालांकि, 12 घंटे के लिए 50 रुपए देकर पास भी बनवाया जा सकता है। एक और अहम बात जान लीजिये वो यह है कि, चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के बाहर के नंबर के वाहनों के लिए पार्किंग रेट डबल होगा। बता दें कि, नगर निगम की तरफ से उसके सभी पार्किंग स्थलों को पूर्ण रूप से स्मार्ट बनाया जाएगा। पार्किंग स्थलों पर पूरी व्यवस्था स्मार्ट होगी।

AAP के 8 पार्षद सस्पेंड हुए

आपको बता दें कि, नगर निगम की हाउस मीटिंग में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। सदन में बोतलें और चूड़ियाँ फेंकी गईं। वहीं ज्यादा हंगामा करने और समझाने से न मानने के चलते मेयर ने 8 आप पार्षदों को सदन की कार्यवाही से सस्पेंड कर दिया और मार्शल बुलाकर उन्हें सदन से खींचकर बाहर निकलवा दिया।