Chandigarh Murder News| चंडीगढ़ के धनास में 100 रुपए के लिए मर्डर; भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ में 100 रुपए के लिए मर्डर; भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, मां को गाली भी दे रहा था, पुलिस पहुंची

Chandigarh Murder Brother Killed His Brother For 100 Rupees

Chandigarh Murder Brother Killed His Brother For 100 Rupees

Chandigarh Murder News: चंडीगढ़ के थाना सारंगपुर क्षेत्र में 100 रुपए के लिए मर्डर हो गया। यहां एक भाई ने गुस्से में आकर अपने दूसरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि, आरोपी भाई ने अपने बड़े भाई को जमीन पर तेजी से पटका। जिसके चलते उसके सिर में गहरी चोट आई और उसकी मौत हो गई।

मर्डर के चलते इलाके के लोग सन्न हैं। वहीं मौके पर पहुंची आरोपी भाई के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान धनास निवासी जसपाल के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान अमरजीत के रूप में बताई जा रही है।

किराएदार से 100 रुपए लेने को लेकर हुआ विवाद

बताया जाता है कि, आरोपी जसपाल और मृतक अमरजीत दोनों बीते दिन साथ में बैठे हुए थे। इसी दौरान दोनों में किराएदार से 100 रुपए लेने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में पहले बहसबाजी हुई और बताया जाता है कि इस बीच अमरजीत ने मां को गालियां देनी शुरू कर दीं। आरोपी जसपाल ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया।

इस बीच देखते ही देखते आरोपी जसपाल ने मृतक को इस तरह से पटका कि उसके सिर में चोट आ गई। जिससे उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को इलाज के लिए पीजीआई में ले गई थी। जहां उसे डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी