Chandigarh Suicide in Lockup- चंडीगढ़ में पुलिस थाने में सुसाइड, हड़कंप; रात को हिरासत में लेकर शख्स को लॉकअप में डाला
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ में पुलिस थाने में सुसाइड, हड़कंप; रात को हिरासत में लेकर लॉकअप में डाला, शख्स ने मरने से पहले मांगा था पानी, फिर मिला डेड

Chandigarh Man Suicide in Police Station-31 Lockup News Update

Chandigarh Man Suicide in Police Station-31 Lockup News

Chandigarh Suicide in Lockup: चंडीगढ़ में पुलिस थाने में सुसाइड की घटना हुई है। जिसके चलते हड़कंप मच गया है। दरअसल, थाना-31 में लॉकअप के अंदर बंद एक शख्स ने अपनी जान दे दी। उक्त शख्स को सोमवार रात पुलिस ने किसी मामले में हिरासत में लिया था और थाने लाकर लॉकअप में रखा था। शख्स ने कैसे और किस तरह से सुसाइड की घटना को अंजाम दिया। इस बारे में अभी कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। थाने के अंदर इस घटना से पुलिस के हाथ-पांव भी फूले हुए हैं। चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा ले रहे हैं।

शख्स ने मरने से पहले मांगा था पानी, फिर मिला डेड

जानकारी मिल रही है कि, जब उक्त शख्स को पुलिस ने थाने के लॉकअप में बंद किया तो इसके बाद रात में उसने एक पुलिस कर्मी से पीने के लिए पानी भी मांगा था। जिसके बाद उसे पानी दिया गया। लेकिन इसके बाद उसने कब और कैसे जान दे दी। यह किसी को नहीं मालूम। वह लॉकअप में मृत पाया गया। फिलहाल इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर, पुलिस की हिरासत में सुसाइड की घटना कैसे हो सकती है। घटना में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस नहीं दे रही ज्यादा जानकारी

इस घटना को लेकर जब थाना-31 पुलिस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है तो पुलिस जानकारी देने से बचते हुए नजर आ रही है। पुलिस द्वारा घटना को लेकर अभी स्पष्ट और विस्तृत तौर से अभी कुछ नहीं बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस की तरफ से जैसे ही कोई जानकारी सामने आती है। खबर को अपडेट किया जाएगा।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी