बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश मिलते ही चंडीगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव की तारीख होगी घोषित: प्रद्युम्न गर्ग
Chandigarh Bar Association election
इलेक्शन कमेटी गठन की प्रक्रिया तैयार, निर्देश मिलते ही तुरंत होगी कार्रवाई
चंडीगढ़: Chandigarh Bar Association election, पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के सदस्य और चंडीगढ़ चुनाव समिति के सदस्य प्रद्युम्न गर्ग ने कहा है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से दिशा-निर्देश और सूचना प्राप्त होते ही इलेक्शन कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। इसके साथ ही बिना किसी देरी के चंडीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही की जा रही हैं, ताकि निर्देश मिलते ही तुरंत अमल किया जा सके।
प्रद्युम्न गर्ग ने कहा कि बार काउंसिल के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही पूरी चुनाव प्रक्रिया संचालित होगी और अधिवक्ताओं को निष्पक्ष एवं सुचारु चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।