Chandigarh Schools Timing Change| चंडीगढ़ में स्कूलों की टाइमिंग बदली; बदलते मौसम के चलते प्रशासन का फैसला
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ में स्कूलों की टाइमिंग बदली; बदलते मौसम के चलते प्रशासन का फैसला, अब सुबह इतने बजे खुलेंगे स्कूल, जानिए छुट्टी कब?

Chandigarh Administration Order For Schools Timing Chang

Chandigarh Administration Order For Schools Timing Change

Chandigarh Schools Timing Change: मौसम में बदलाव और भीषण ठंड से राहत को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि, अब चंडीगढ़ में सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल सुबह 8:10 से लेकर 2:30 तक खुलेंगे। स्टूडेंट्स 8:20 तक स्कूल पहुंच सकते हैं, जबकि उनकी छुट्टी दोपहर 2:20 तक की जा सकती है। इसके अलावा डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों में छठवीं क्लास से लेकर 12वीं कक्षा के लिए 7:50 से लेकर दोपहर 2:10 तक की टाइमिंग रहेगी। हालांकि, स्टूडेंट्स सुबह 8 बजे तक पहुंच सकते हैं और उनकी छुट्टी का समय 1:15 तक रहेगा।

वहीं शाम की शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह 10:50 से शाम 5:10 तक की टाइमिंग रहेगी। हालांकि, स्टूडेंट्स 12:45 से लेकर शाम 5 बजे तक क्लाससेस जॉइन कर सकते हैं। मालूम रहे कि, इससे पहले प्रशासन ने ठंड के चलते 6 जनवरी को स्कूलों की टाइमिंग बदली थी। प्रशासन ने उस समय कहा था कि सुबह 9:30 बजे से पहले स्कूल नहीं खुलेंगे। जबकि स्कूलों की छुट्टी दोपहर 3 बजे तक करनी होगी। इसके बाद फिर प्रशासन ने आठवीं क्लास तक स्कूल बंद भी कर दिये थे। हालांकि, 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल बंद नहीं किए गए थे।