Chandigarh A Woman Dead Body Found in Mauli Jagran Forest

चंडीगढ़ सनसनी: Murder... फिर एक महिला की लाश मिली, शहर के इस थाने में थी सफाईकर्मी

Chandigarh A Woman Dead Body Found in Mauli Jagran Forest

Chandigarh A Woman Dead Body Found in Mauli Jagran Forest

चंडीगढ़ में फिर से एक महिला की लाश बरामद की गई है| चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के साथ लगते मौलीजागरां के जंगल में महिला की लाश को बरामद किया गया है| महिला की लाश पर चोट के निशान पाए गए हैं| जहां शुरुवाती जांच में हत्या की बात सामने आ रही है| माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर लाश को यहां फेंका गया है| फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में महिला के परिजनों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है| पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान मौलीजागरां पिंड निवासी रोजीना उम्र करीब 33 साल के रूप में हुई है| रोजीना मौलीजागरां थाने में सफाई का काम करती थी|

सीन ऑफ़ क्राइम टीम पहुंची मौके पर.....

बतादें कि, मौलीजागरां के जंगल में रोजीना की लाश पड़ी होने की सूचना किसी राहगीर द्वारा पुलिस तक पहुंचाई गई| जिसके बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची| सीन ऑफ़ क्राइम टीम को भी सूचित किया गया| जिसके बाद सीन ऑफ़ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया| जहां टीम को मौके से एक छोटा चाकू हाथ लगा| जिसे कब्जे में लेते हुए जांच के लिए भेज दिया गया है| इधर, महिला की हत्या की तो बात पुलिस कह रही है लेकिन हत्या को लेकर ज्यादा स्पष्ट जानकारी अभी पुलिस के पास नहीं है| पुलिस का कहना है कि, महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| जबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती तबतक मामले में हत्या को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती| पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले से सम्बंधित पूरी स्थिति साफ़ हो पाएगी|

बेटा रो रहा.... मम्मी ने कहा था लौट आउंगी पर लौटी नहीं ....

इधर, रोजीना की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया है| रोजीना के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है| बेटे का कहना है कि मम्मी बीते शुक्रवार को घर से थाने में काम करने निकली थी, इसके बाद वह काम करके घर तो लौट आई| लेकिन फिर से वह चली गई और कहा कि जल्दी लौट आउंगी| पर वह फिर नहीं लौटी| जिसके बाद वह रात को थाने भी गया था मम्मी के बारे में पता करने| लेकिन पता नहीं था कि सुबह उनकी लाश मिलेगी|

हाल ही में मिली थी नग्न हालत में एक महिला की लाश....

ज्ञात रहे कि, हाल ही मलोया थाना क्षेत्र में एक महिला की नग्न हालत में घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में लाश बरामद की गई थी| इस घटना से चंडीगढ़ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और पुलिस के एसएसपी सहित कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे| बतादें कि, इस मामले में भी अभी कार्रवाई जारी है| आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है|

REPORT - MANISH